एक्सप्लोरर

MI या CSK, कौन जीतेगा IPL 2025 का खिताब? ब्रेट ली ने की भविष्यवाणी

IPL 2025 Winner Prediction: क्रिकेट दिग्गज भविष्यवाणी कर रहे हैं कि IPL 2025 का खिताब कौन जीतेगा. इसी कड़ी में ब्रेट ली ने बताया कि मुंबई इंडियंस या चेन्नई सुपर किंग्स में कौन खिताब जीत सकता है.

Who will win ipl 2025: आईपीएल शुरू होने में अब 10 दिन का समय बचा है, ऐसे में सभी क्रिकेट दिग्गज अपनी अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कौन सी टीम आईपीएल 2025 का खिताब जीतेगी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने भी भविष्यवाणी की है और बताया है कि चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस में कौन सी टीम इस बार टाइटल जीतने की प्रबल दावेदार है. उन्होंने इसका कारण भी बताया.

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस अभी संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीमें है. मुंबई और चेन्नई ने 5-5 ट्रॉफी जीती है. दोनों काफी मजबूत टीम हैं और हर बार तुलना की जाती है कि मुंबई इंडियंस या चेन्नई सुपर किंग्स, कौन ज्यादा बेहतर टीम है. ब्रेट ली को लगता है कि चेन्नई के मुकाबले मुंबई ज्यादा मजबूत है और वह अपना छठा खिताब जीत सकती है. उन्होंने इसका कारण भी बताया.

मुंबई इंडियंस जीत सकती है आईपीएल 2025 का खिताब- ब्रेट ली

ब्रेट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "पिछले 4-5 सालों में मुंबई इंडियंस के साथ आम तौर पर यही होता आया है कि वे शुरूआती चार से पांच मैच हार जाते हैं. अब, मुंबई को इसे बदलना पड़ेगा. अगर ये टीम शुरूआती मैचों में अच्छा करती है और पहले 5-6 मैच जीतती है, तो वे प्लेऑफ के लिए मजबूत स्थिति में होंगे. अगर मुंबई इंडियंस ऐसा करती है, तो वे अपना छठा खिताब जीत सकती है."

पिछले सीजन में अधिकतर बार मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच हार जाती है. इस बार मुंबई इंडियंस के लिए शुरूआती मैच में और चुनौती होगी. मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण शुरूआती कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं. कप्तान हार्दिक पांड्या भी प्रतिबंध के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर क्या बोले ब्रेट ली

ब्रेट ली के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स इस बार अपनी टीम में शामिल नए प्लेयर्स के कारण बदलाव के दौर से गुजर रही है. बेशक एमएस धोनी समेत सीएसके टीम में कई अनुभवी और प्रतिभाशाली प्लेयर्स हैं लेकिन ब्रेट ली को लगता है कि इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले मुंबई इंडियंस का पलड़ा ज्यादा भारी है. 

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स टीम अपनी टीम को फिर से बना रही है. उसके कुछ शानदार प्लेयर्स जा चुके हैं, जबकि नए खिलाड़ी आए हैं. उनके लिए महत्वपूर्ण होगा कि वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखे. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस का पलड़ा चेन्नई के मुकाबले ज्यादा भारी है."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL 2027 से पहले ट्रेड की खबरों पर सूर्यकुमार यादव ने लगाया पूर्णविराम!
IPL 2027 से पहले ट्रेड की खबरों पर सूर्यकुमार यादव ने लगाया पूर्णविराम!
हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स में जाना कंफर्म! MI से खेलेंगे अर्शदीप; ट्रेड डील पर आया अपडेट
हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स में जाना कंफर्म! MI से खेलेंगे अर्शदीप; ट्रेड डील पर आया अपडेट
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget