एक्सप्लोरर

डेवाल्ड ब्रेविस का 19 गेंद में अर्धशतक, आयुष म्हात्रे ने एक ओवर में जड़े 28; चेन्नई ने बना डाला सबसे बड़ा स्कोर

GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बनाए. इस सीजन चेन्नई का यह सबसे बड़ा टोटल है.

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) 23 गेंद में 57 रन, आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) 17 गेंद में 34 रन और उर्विल पटेल (Urvil Patel) 19 गेंद में 37 रन की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 230 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस सीजन चेन्नई का यह सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं आईपीएल में यह चेन्नई का पांचवां सबसे बड़ा टोटल है. 

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने आज शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे ने अरशद खान पर 28 रन जड़े. पावरप्ले में ही चेन्नई ने 68 रन बनाए. इससे यह साफ हो गया था कि टीम आज एकदम अलग मूड में उतरी है. 

चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे ने 17 गेंद में 34 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले. डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 35 गेंद में 6 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 52 रन बनाए. तीन नंबर पर आए उर्विल पटेल ने भी तूफानी रफ्तार से रन बनाए. उन्होंने 19 गेंद में 37 रनों की पारी खेली. इस दौरान 4 चौके और दो छक्के जड़े. चार नंबर पर आए शिवम दुबे ने आठ गेंद में दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाए.

अंत में डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 23 गेंद में 57 रनों की धुआंधार पारी खेली. ब्रेविस के बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले. रवींद्र जडेजा 18 गेंद में 21 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. 

गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा बेहद किफायती रहे. उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा आर साई किशोर, शाहरुख खान और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला. सिराज और अरशद ने काफी रन लुटाए. सिराज ने 4 ओवर में 47 रन दिए तो अरशद ने 2 ओवर में 42 रन दे डाले. दोनों गेंदबाज आज विकेट भी लेने में असफल रहे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
Jordanian Dinar Vs Indian Currency: इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
IPL 2026 मिनी ऑक्शन की लिस्ट में BCCI ने अचानक क्यों किया इन 9 खिलाड़ियों को शामिल, जानिए
IPL 2026 मिनी ऑक्शन की लिस्ट में BCCI ने अचानक क्यों किया इन 9 खिलाड़ियों को शामिल, जानिए

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में ये क्या कहा- 'पाकिस्तान ने सही किया, भारत ने...'
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या, देर रात घर में घुसे 6 बदमाश, सो रहे निलेश कुमार पर बरसाईं गोलियां
Jordanian Dinar Vs Indian Currency: इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
IPL 2026 मिनी ऑक्शन की लिस्ट में BCCI ने अचानक क्यों किया इन 9 खिलाड़ियों को शामिल, जानिए
IPL 2026 मिनी ऑक्शन की लिस्ट में BCCI ने अचानक क्यों किया इन 9 खिलाड़ियों को शामिल, जानिए
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
Egg Storage: क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात
DTU में 66 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम डेट; जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
DTU में 66 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम डेट; जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Youtube पर गोल्डन बटन मिलने के बाद कितनी होती है कमाई, इस पर कितना लगता है टैक्स?
Youtube पर गोल्डन बटन मिलने के बाद कितनी होती है कमाई, इस पर कितना लगता है टैक्स?
Embed widget