एक्सप्लोरर

IPL 2025: KKR-LSG मैच की बदली तारीख, BCCI को अचानक लेना पड़ा फैसला; डिटेल में समझें पूरा मामला

KKR vs LSG Match: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच 6 अप्रैल को खेला जाना था. मगर BCCI ने इस मैच की तारीख को बदल दिया है।

KKR vs LSG IPL 2025 Match Rescheduled: IPL 2025 में 6 अप्रैल को होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की तारीख बदल दी गई है. अब यह मैच 6 अप्रैल के बजाय 8 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. यह आईपीएल 2025 का 19वां मैच होगा, जिसकी तारीख पहले 6 अप्रैल रखी गई थी. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने खुद कोलकाता-लखनऊ मैच की तारीख बदले जाने की खबर सुनाई है.

शुक्रवार को BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्टेटमेंट जारी करके बताया, "क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल से कोलकाता पुलिस ने मांग की थी, जिसमें रामनवमी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मांग रखी गई थी. उसी मांग के बाद कोलकाता-लखनऊ के मैच को अब 8 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे करवाया जाएगा. बाकी के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है."

6 अप्रैल को होगा सिर्फ एक मैच

IPL 2025 के शेड्यूल में बदलाव से पहले 6 अप्रैल यानी रामनवमी के दिन दो मैच खेले जाने थे. दोपहर के समय लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच खेला जाना था. वहीं शाम के समय सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच खेला जाना था. चूंकि KKR-LSG मैच की तारीख बदल कर 8 अप्रैल कर दी गई है, इसलिए अब 6 अप्रैल को सिर्फ हैदराबाद बनाम गुजरात मैच ही खेला जाएगा.

8 अप्रैल को डबल धमाल

एक तरफ कोलकाता-लखनऊ मैच अब 8 अप्रैल दोपहर को करवाया जाएगा. इसी दिन शाम के समय चेन्नई सुपर किंग्स भी एक्शन में नजर आएगी, जिसकी भिड़ंत पंजाब किंग्स से होने वाली है. बता दें कि लखनऊ और कोलकाता अभी तक IPL 2025 में दो-दो मैच खेल चुकी हैं और दोनों को अभी तक एक-एक जीत नसीब हुई है.

यह भी पढ़ें:

RCB के कप्तान की दहाड़, जीत लिया विराट कोहली का भरोसा; CSK के खिलाफ ठोका दमदार अर्धशतक

हार्ट अटैक के बाद तमीम इकबाल को अस्पताल से छुट्टी, लेकिन अभी टला नहीं खतरा; अब भी है जान का खतरा!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स में जाना कंफर्म! MI से खेलेंगे अर्शदीप; ट्रेड डील पर आया अपडेट
हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स में जाना कंफर्म! MI से खेलेंगे अर्शदीप; ट्रेड डील पर आया अपडेट
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget