एक्सप्लोरर

RCB के कप्तान की दहाड़, जीत लिया विराट कोहली का भरोसा; CSK के खिलाफ ठोका दमदार अर्धशतक

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2025 के मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने फिफ्टी लगाई है. पाटीदार पहली बार RCB की कप्तानी कर रहे हैं.

RCB Captain Rajat Patidar Fifty: रजत पाटीदार, IPL 2025 में एक बेहतरीन कप्तान का रोल अदा कर रहे हैं. कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कप्तानी के दबाव में लय से भटक जाते हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे कप्तानी मिलने के बाद पाटीदार का व्यक्तिगत प्रदर्शन निखर कर सामने आया है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 32 गेंद में 51 रन की पारी खेली. चेपॉक का मैदान CSK का गढ़ है, यहां स्पिनरों की तूती बोलती है. इन सभी मुश्किलों को पार करते हुए कप्तान पाटीदार, RCB के लिए टॉप स्कोरर साबित हुए.

कप्तान के तौर पर पहली फिफ्टी

रजत पाटीदार पहली बार IPL में किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं. आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच यानी KKR के खिलाफ पाटीदार ने 16 गेंद में 34 रनों की तूफानी पारी खेली थी. मगर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने बतौर RCB कप्तान पहली फिफ्टी लगाई है. पाटीदार ने इस अर्धशतकीय पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए.

जीता विराट कोहली का भरोसा

IPL 2025 टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले RCB फ्रैंचाइजी ने अनबॉक्स इवेंट करवाया था. उस इवेंट में विराट कोहली ने रजत पाटीदार की जमकर तारीफ की थी. विराट ने कहा था कि पाटीदार के पास वह सबकुछ है जो उन्हें रॉयल चैलेंजर्स का एक बेहतरीन कप्तान बना सकता है और वो जरूर टीम को आगे ले जाएंगे. पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु आईपीएल 2025 का पहला मैच जीत चुकी है और अब पहली फिफ्टी लगाकर उन्होंने आपे व्यक्तिगत प्रदर्शन से भी फैंस को प्रभावित किया है.

रजत पाटीदार ने अभी तक अपने IPL करियर में 884 रन बना लिए हैं और 116 रन बनाते ही वो इंडियन प्रीमियर इतिहास में एक हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे. उन्होंने अपने करियर में एक शतक और 8 फिफ्टी भी लगाई हैं.

यह भी पढ़ें:

रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, टिम डेविड ने अंतिम ओवर में लगाए 3 छक्के; CSK को मिला जीत के लिए 197 का लक्ष्य

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK Vs KKR: शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा आईपीएल इतिहास में कभी नहीं हुआ, कोलकाता नाइट राइडर्स अब आगे क्या करेगी?
CSK Vs KKR: शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा आईपीएल इतिहास में कभी नहीं हुआ, कोलकाता नाइट राइडर्स अब आगे क्या करेगी?
चेपॉक में फिर चला चेन्नई का जादू, लगातार दूसरी जीत; KKR का हार का 'चौका'
चेपॉक में फिर चला चेन्नई का जादू, लगातार दूसरी जीत; KKR का हार का 'चौका'
IPL 2026 CSK vs KKR Highlights: चेन्नई ने लगातार दूसरा मैच जीता, कोलकाता को अब भी पहली जीत की तलाश; 32 रन से गंवाया मैच
चेन्नई ने लगातार दूसरा मैच जीता, कोलकाता को अब भी पहली जीत की तलाश; 32 रन से गंवाया मैच
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: 'रातों-रात खत्म...', ईरान के साथ बातचीत पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान
'रातों-रात खत्म...', ईरान के साथ बातचीत पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान
यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू, लखनऊ से नोएडा तक बढ़ा तापमान, हीटवेव की भी चेतावनी
यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू, लखनऊ से नोएडा तक बढ़ा तापमान, हीटवेव की भी चेतावनी
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
भारत की खुफिया एजेंसी RAW में कैसे भर्ती होते हैं जासूस, क्या इसकी अलग से निकलती है वैकेंसी?
भारत की खुफिया एजेंसी RAW में कैसे भर्ती होते हैं जासूस, क्या इसकी अलग से निकलती है वैकेंसी?
Tech Tips: साउंडबार खरीदते समय इन चीजों को न करें इग्नोर, नहीं तो बर्बाद हो जाएंगे पैसे
Tech Tips: साउंडबार खरीदते समय इन चीजों को न करें इग्नोर, नहीं तो बर्बाद हो जाएंगे पैसे
Embed widget