एक्सप्लोरर

IPL में शामिल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए भारी कीमत चुका रहा है BCCI

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को लेकर एक बड़ी बात बताई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि बीसीसीआई ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं और वह आईपीएल में शामिल रहे सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के क्वारंटीन पीरियड का खर्च भी उठा रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन स्थगित होने से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई हैं. इतना ही नहीं बीसीसीआई को टूर्नामेंट में शामिल रहे 38 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए भारी कीमत भी चुकानी पड़ रही है. आईपीएल के 14वें सीजन का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के स्वदेश पहुंचने के बाद क्वारंटीन पीरियड का खर्च बीसीसीआई उठा रहा है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जानकारी दी है कि मालदीव के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे खिलाड़ियों का खर्च बीसीसीआई ही उठा रहा है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कोरोना वायरस की खतरनाक स्थिति को देखते हुए बेहद कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं. आईपीएल के स्थगित होने के बाद खिलाड़ियों को इंडिया से सीधे ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की इजाजत भी नहीं मिली.

बीसीसीआई ने हालांकि सभी खिलाड़ियों को अपने देश सुरक्षित भेजने का वादा किया था. बीसीसीआई ने इस वादे को पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के मालदीव में रहने का प्रबंध कर दिया था. मालदीव में 10 दिन गुजारने के बाद ऑस्ट्रेलिया दल अपने देश पहुंचा. हालांकि इन खिलाड़ियों को दो हफ्ते तक सिडनी में क्वारंटीन रहना होगा और क्वारंटीन पीरियड के सारे खर्चे का भुगतान बीसीसीआई कर रहा है.

बीसीसीआई पूरे कर रहा है सभी वादे

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूरे मामले के बारे में जानकारी दी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि बीसीसीआई ने क्वारंटीन पीरियड के सारे खर्चे उठाने का वादा किया था. बीसीसीआई इस वादे को पूरा कर रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी हॉकले ने कहा, ''बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को जल्द ही स्वदेश पहुंचाने का वादा किया ता. बीसीसीआई ने शानदार काम किया और वह अपने सभी वादों को पूरा कर रहा है.''

बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन को मई के पहले हफ्ते में कई खिलाड़ियों को कोविड पॉजिटिव पाए जाने की वजह से स्थगित कर दिया गया था. बीसीसीआई सितंबर में आईपीएल सीजन 14 के बाकी बचे मैचों के आयोजन की कोशिश कर रहा है.

IPL 2021: UAE में टूर्नामेंट का आयोजन चाहता है बीसीसीआई, लेकिन सामने है बड़ी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget