एक्सप्लोरर

IPL 2021: UAE में टूर्नामेंट का आयोजन चाहता है बीसीसीआई, लेकिन सामने है बड़ी मुश्किल

IPL 2021: कोरोना वायरस के कहर की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को बीच में ही रोक दिया गया. 14वें सीजन के बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन करवाने के लिए बीसीसीआई 29 मई को कोई फैसला ले सकता है.

IPL 2021: कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए एक बात साफ है कि इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के बाकी बचे हुए मैचों का आयोजन भारत में नहीं होगा. बीसीसीआई ने सीजन 14 को दोबारा शुरू करने के लिए नए विकल्पों की तलाश शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई की पहली पसंद UAE है क्योंकि वहां दो सीजन का सफल आयोजन हो चुका है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बाकी बचे 31 मैचों के आयोजन पर बीसीसीआई जल्द ही फैसला लेने जा रहा है. बीसीसीआई ने 29 मई को स्पेशल बैठक बुलाई है. इसी बैठक में आईपीएल को UAE शिफ्ट करने पर फैसला लिया जा सकता है. बीसीसीआई ने इंग्लैंड और श्रीलंका को भी विकल्प के रूप में रखा है.

लेकिन बीसीसीआई के लिए इस मामले में एक और मुश्किल है. दरअसल, मौजूदा हालात को देखते हुए इस साल होने वाले टी20 विश्व कप का आयोजन इंडिया में मुमकिन नहीं दिखाई दे रहा है. आईसीसी 1 जून को वर्ल्ड कप इंडिया की बजाए यूएई में शिफ्ट कर सकता है. अगर वर्ल्ड कप यूएई शिफ्ट होता है तो बीसीसीआई इंग्लैंड में आईपीएल के 14वें सीजन को शिफ्ट करेगा.

बीसीसीआई के सामने हैं कई मुश्किलें

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से हुई थी. लेकिन एक साथ कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से बीसीसीआई पर आईपीएल को बीच में ही रोकने का दबाव बन गया. बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन को मई के पहले हफ्ते में स्थगित कर दिया था.

आईपीएल के 14वें सीजन में 60 में से 29 मैच ही खेले गए थे. अब बीसीसीआई बाकी बचे 31 मैचों के लिए विंडो की भी तलाश कर रहा है. बीसीसीआई को बाकी बचे मैचों के आयोजन के लिए कम से कम 20 दिन का वक्त चाहिए. चूंकि अक्टूबर नवंबर में वर्ल्ड कप खेला जाना है इसलिए सितंबर में विंडो तलाशने के अलावा बीसीसीआई के पास कोई और विकल्प नहीं बचा है.

सौरव गांगुली सीएसी के फैसले से नहीं हैं खुश, इसलिए जताई है नाराजगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget