एक्सप्लोरर

IPL 2020: आईपीएल 13 का आयोजन जुलाई में हो सकता है, सामने आई है यह बड़ी जानकारी

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के आयोजन पर बीसीसीआई सामने आकर कोई बयान नहीं दे रही है. लेकिन सूत्रों के जरिए अगले सीजन को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं.

IPL 2020: देशभर में लॉकडाउन बढ़ने की संभावना के चलते इंडियन प्रीमियर का आयोजन 15 अप्रैल से होना संभव नहीं दिखाई दे रहा है. हालांकि भारी नुकसान को देखते हुए बीसीसीआई आईपीएल के 13वें सीजन के आयोजन का नया तरीका तलाश रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई जुलाई में मैदान पर बिना दर्शकों के मौजूदगी के ही आईपीएल 13 का आयोजन करवाने पर विचार कर रही है.

बीसीसीआई अगर इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन रद्द करती है तो स्टेक होल्डर्स को भारी नुकसान होना तय है. इसी को देखते हुए बीसीसीआई जुलाई में आईपीएल 13 के आयोजन का प्लान बना रही है. सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में आईपीएल 13 का आयोजन बंद दरवाजे में ही होगा.

FICCI इंडिया की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन रद्द होने से करीब 2500 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. सबसे ज्यादा नुकसान आईपीएल मैचों के टेलीकास्ट राइट रखने वाले स्टार इंडिया को हो सकता है. 2018 में स्टार इंडिया ने 16,347 करोड़ रुपये में 5 साल के लिए आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग राइट खरीदे हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कहा है कि उसे आईपीएल के रद्द होने पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी बीसीसीआई से बंद दरवाजे में सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक छोटे सीजन का आयोजन करवाने की मांग की है. राजस्थान रॉयल्स चाहता है कि बोर्ड टीमों के हित का ध्यान रखते हुए फैसला ले.

लॉकडाउन बढ़ने की संभावना

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी. लेकिन कोरोना वायरस के कहर की वजह से इसे 15 अप्रैल तक टाला गया. अब देशभर में कोरोना वायरस के 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जिसे देखते हुए पीएम मोदी ने भी लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं.

Coronavirus: सनराइजर्स हैदराबाद की सराहनीय पहल, 10 करोड़ रुपये दान दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget