एक्सप्लोरर

Babar Azam: नेट प्रैक्टिस पर भाई को साथ लाना बाबर आजम को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर घिरे, PCB ने भी लगाई लताड़

Pakistan Cricket: बाबर आजम के भाई ने सोशल मीडिया पर लाहौर के हाई परफार्मेंस सेंटर पर नेट प्रैक्टिस करते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया था. इस पर बाबर आजम की खूब आलोचना हो रही है.

PCB on Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अपने भाई के साथ लाहौर के हाई परफार्मेंस सेंटर (HPC) में आना महंगा पड़ गया. HPC में केवल राष्ट्रीय क्रिकेटरों, फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों और जूनियर क्रिकेटरों को ट्रेनिंग, प्रैक्टिस और फिटनेस की सुविधाओं का यूज करने की अनुमति होती है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की गाइडलाइंस के विपरीत बाबर आजम अपने भाई सफीर को यहां ले आए. सफीर यहां नेट प्रैक्टिस करते देखे गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बाबर की जमकर खिंचाई हुई. PCB ने भी बाबर को इस मामले में समझाइश दी है.

सफीर ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इस वीडियो में वह बाबर आजम की निगरानी में नेट प्रैक्टिस करते नजर आए. सफीर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, उनके सामने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शहनवाज दहानी गेंदबाजी करते देखे गए थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ. दरअसल, सफीर अभी तक न तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल पाए हैं और न ही किसी तरह के जूनियर क्रिकेट में उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा है. महज पाकिस्तान के कप्तान के भाई होने के नाते उन्हें HPC में एंट्री मिलने पर लोगों ने PCB और बाबर आजम को जमकर खरी खोटी सुनाई. तनवीर अहमद जैसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी इसे गलत बताया. 

सोशल मीडिया पर हुई इस आलोचना के बाद PCB ने बाबर को समझाइश भी दी है. PCB के अधिकारी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए बताया, 'बाबर तीन से चार दिन पहले अपने भाई के साथ यहां आए थे. बाद में उनके भाई ने यहां नेट प्रैक्टिस भी की, जो कि नोटिस में लाया गया. वह हमारी राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं, इसलिए उन्हें शांति से इस मुद्दे पर समझाइश दी गई है कि दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने भी इस बात को विवेक के साथ स्वीकार किया है.'

यह भी पढ़ें-

Watch: राजस्थान के खिलाड़ी बने सेल्समैन, बोल्ट लाए बिना पानी के कपड़े धोने वाला पाउडर, सैनी के प्रोडक्ट से 24 घंटे में बनेंगे सिक्स पैक

IPL 2022: जल्द ही शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ेंगे उमरान मलिक, जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget