एक्सप्लोरर

Ajinkya Rahane: चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहेंगे अजिंक्य रहाणे, जानें कब मैदान पर कर पाएंगे वापसी

4 मई को पुणे में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच के दौरान रहाणे को चोट लगी थी. पिछले सप्ताह स्कैन में पता चला था कि रहाणे के लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है.

Ajinkya Rahane Injury: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ओपनर अजिंक्य रहाणे तकरीबन 2 महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. दरअसल, पिछले सप्ताह रहाणे को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ 1 टेस्ट मैच खेलेगी. अंजिक्य रहाणे चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. इसके अलावा रहाणे जून में होने वाले रणजी ट्रॉफी नॉकआउट मैच भी नहीं खेल पाएंगे.

इससे पहले पिछले सप्ताह रहाणे चोट के कराण कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से अलग हो गए थे. दरअसल, पिछले सप्ताह स्कैन में पता चला था कि रहाणे के लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. 14 मई को पुणे में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच के दौरान रहाणे को चोट लगी थी.

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में रहाणे को जगह नहीं मिली थी
ऐसा माना जा रहा है कि अगले 10 सप्ताह तक रहाणे मैदान पर नहीं लौट पाएंगे. अंजिक्य रहाणे पिछले 2 सीरीज से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ घेरलू सीरीज में रहाणे को जगह नहीं मिली थी. ऐसे में अब यह इंजरी अब रहाणे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अंजिक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं मिली थी.

चूंकि रहाणे पहले से टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में आगामी भविष्य में उनके लिए टीम इंडिया में वापसी करना आसान नहीं होगा. वहीं, फरवरी मार्च में रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट अंजिक्य रहाणे के लिए मिला-जुला रहा. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के लीग मैच के 4 इनिंग में 185 रन बनाए. इस दौरान रहाणे ने 1 शतकीय पारी खेली. इसके अलावा रहाणे 2 बार जीरो पर आउट हुए.

IPL में फीका रहा रहाणे का प्रदर्शन
दरअसल, खराब फॉर्म के बावजूद रहाणे अगर अगर मुंबई टीम का हिस्सा होते तो नॉकआउट मैचों में टीम को फायदा होता. पृथ्वी शॉ की कप्तानी में 4 साल बाद मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों के लिए क्वॉलीफाई किया है. वहीं, इस सीजन आईपीएल में भी रहाणे का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए रहाणे 7 मैचों में महज 133 रन बना सके. इस दौरान रहाणे का औसत 19 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 103.90 का रहा.

गौरतलब है कि इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने में नाकाम रही. इससे पहले पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अब तक 2 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है. साल 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खिताब अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: दर्शक ने बनाया कैमरामैन का वीडियो, क्यूट गर्ल पर कर रहा था फोकस

IPL 2022: प्लेऑफ में पहुंचकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दर्ज किया खास रिकॉर्ड, कोलकाता को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget