एक्सप्लोरर

Washington Sundar की शानदार वापसी के बाद GT ने दिया सुंदर पिचाई के ट्वीट का जवाब; जानिए क्या है पूरा मामला

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के लिए पहला मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार 49 रनों की पारी खेली, इससे पहले जब उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था तब टीम की खूब आलोचना हुई थी.

Washington Sundar: 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने अपने शुरूआती 2 विकेट मात्र 16 रनों पर गंवा दिए थे, तब वॉशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 90 रनों की साझेदारी की थी और गुजरात की जीत सुनिश्चित की थी. सुंदर अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन से चूक गए, वह 49 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए. जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक पेज से गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के उस ट्वीट का जवाब दिया जो उन्होंने इसी सीजन हुए जीटी के पहले मैच के बाद किया था.

साईं सुदर्शन 5 और जोस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जिसके बाद गुजरात टाइटंस पर दबाव आ गया था लेकिन सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने पारी को गिल के साथ मिलकर संभाला. सुंदर ने 29 गेंदों में 49 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके जड़े. 

सुंदर पिचाई ने किया था ट्वीट

रविवार को वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच खेल रहे थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए टीम के पहले मैच में सुंदर नहीं खेले थे, जिसको लेकर एक यूजर ने पोस्ट किया था और लिखा था कि, "वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों में कैसे शामिल हो जाते हैं, जबकि 10 टीमों के होते हुए भी उन्हें किसी भी आईपीएल एकादश में जगह नहीं मिलती, यह एक रहस्य है."

इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुंदर पिचाई ने लिखा था कि, "मैं भी यही सोच रहा था." आपको बता दें कि 2017 से आईपीएल खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर सिर्फ 2 ही सीजन में 10 से अधिक मैच खेल पाए हैं. सुंदर पिचाई के ट्वीट का जवाब देते हुए गुजरात टाइटंस ने लिखा, "सुंदर आए और सुंदर जीते."

गुजरात टाइटंस ने सीजन का पहला मैच पंजाब किंग्स के हाथों अपने होम ग्राउंड (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) पर हारा था, इसके बाद शुभमन गिल एंड टीम ने शानदार वापसी की है. लगातार 3 मैचों में जीत दर्ज करने के बाद गुजरात अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है.

वॉशिंगटन सुंदर रिकॉर्ड

ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने आईपीएल में 61 मैच खेले हैं. उन्होंने सिर्फ 2017 (11 मैच) और 2020 (15 मैच) में 10 से अधिक मैच खेले थे, पिछले सीजन उन्होंने 2 ही मैच खेले थे. सुंदर ने आईपीएल में 427 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget