एक्सप्लोरर

IPL 2023: कोरोना की चपेट में आए आकाश चोपड़ा, आईपीएल में नहीं सुनाई देगी उनकी कमेंट्री

Aakash Chopra: मशहूर हिंदी कॉमेंटटेर आकाश चोपड़ा कोरोना पॉज़िटिव हो गए हैं. अब वो कुछ दिन तक IPL 2023 में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे.

Aakash Chopra Covid-19 Positive: पूर्व भारतीय खिलाड़ी, मशहूर कमेंटटेर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा कोरोना की चपेट में आ गए हैं. मशहूर हिंदी कमेंटटेटर ने खुद इस बात की जानकारी दी. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के कम्यूनिटी पोस्ट के ज़रिए सबसे पहले इस बात का खुलासा किया. आकाश चोपड़ा ने बताया कि अब वो कुछ दिन तक IPL 2023 में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे. 

आकाश इन दिनों आईपीएल 2023 में जियोसिनेमा के लिए हिंदी कमेंट्री कर रहे थे. आकाश चोपड़ा ने अपने कम्यूनिटी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “रुकावट के लिए खेद है... कोविड ने फिर स्ट्राइक किया है. कुछ दिन के लिए कमेंट्री बॉक्स में नज़र नहीं आऊंगा. इधर भी कॉन्टेंट थोड़ा कम ही आ सकता है. गला खराब... तो आवाज़ का लोचा. देख लेना भाई लोगों... बुरा मत मानना. लक्षण हल्के हैं. भगवान का शुक्र है.”

ट्विटर पर भी दी जानकारी

दिग्गज ने इसके अलावा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस जनाकारी को शेयर किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “हाँ... सी (कोविड) वायरस ने फिर से हमला किया है. बहुत हल्के लक्षण हैं. सबकुछ कंट्रोल में है. कुछ दिनों के लिए कमेंट्री की ड्यूटी से दूर रहूंगा... मजबूत वापसी की उम्मीद.”

हिंदी के मशहूर कमेंटेटर्स में शुमार

बता दें कि आकाश चोपड़ा हिंदी के मशहूर कमेंटेटर्स में से एक हैं. उन्होनें अपनी गज़ब कमेंट्री से सभी को दीवाना बनाया है. आईपीएल 2023 से पहले जियोसिनेमा ने उनसे करार किया. इससे पहले वो स्टार सपोर्ट्स नेटवर्क लिए काम कर रहे थे. 

भारत के लिए खेल चुके हैं टेस्ट क्रिकेट

गौरतलब है कि आकाश चोपड़ा ने अक्टूबर 2003 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. वहीं, उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच अक्टूबर, 2004 में खेला था. अपने इस एक साल के इंटरनेशनल करियर मे आकाश ने कुल 10 टेस्ट मैच खेले, जिसमें बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 23 की औसत से 437 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं और उनका बेस्ट 60 रनों का रहा है. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: एमएस धोनी के लगातार छक्कों से बदले गौतम गंभीर के हाव-भाव, वायरल हुआ रिएक्शन, आई मीम्स की बाढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget