एक्सप्लोरर

IPL AUCTION 2019: ये है 10 सबसे महंगे बिके खिलाड़ियों की लिस्ट, इन दिग्गजों को नहीं मिला खरीदार

IPL Auction 2019: उनादकट को पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था. नीलामी से पहले राजस्थान ने उन्हें रिटेन न करने का फैसला किया था, लेकिन इस साल राजस्थान ने एक बार फिर उन्हें अपने साथ जोड़ा है.

जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीते सीजन की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट लीग के आगामी सीजन की नीलामी में भी सबसे ज्यादा रकम हासिल करने में सफल रहे हैं. उन्हें हालांकि इस बार वरुण चक्रवर्ती से कड़ी टक्कर मिली. दोनों को मंगलवार को नीलामी में 8.4 करोड़ रुपये मिले हैं. विश्व कप-2011 जीत के अहम हिस्सा रहे युवराज सिंह को नीलामी के शुरुआती चरण में किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन अंत में वह मुंबई इंडियंस के हिस्से बेस प्राइस एक करोड़ में गए. उनादकट फिर राजस्थान के साथ (8.4 करोड़ रुपये) उनादकट को पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था. नीलामी से पहले राजस्थान ने उन्हें रिटेन न करने का फैसला किया था, लेकिन इस साल राजस्थान ने एक बार फिर उन्हें अपने साथ जोड़ा है. वरूण को मिला पंजाब वहीं वरुण अपने पहले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी में दिखेंगे. पंजाब ने उनके लिए भारी भरकम रकम अदा करने का जोखिम उठाया है. पंजाब ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरैन के भी अच्छी खासी कीमत अदा की है. हाल ही में भारत के इंग्लैंड दौरे पर बल्ले और गेंद से धमाल माचने वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी के लिए पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये दिए हैं कोलिन इंग्राम को मिला 6.4 करोड़ रुपये कोलिन इंग्राम भी अच्छी खासी कीमत लेने में सफल रहे हैं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा है. दिल्ली ने ही हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं. पांच छक्के लगाने वाले शिवम दुबे को 5 करोड़ रुपये मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में सोमवार को लगातार पांच छक्के मारने वाले बल्लेबाज शिवम दुबे को भी पांच करोड़ की अच्छी खासी रकम मिली है. वह विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ आईपीएल पदार्पण करेंगे. वेस्टइंडीज को कार्लोस ब्राथवेट को कोलकाता ने 5 करोड़ में खरीदा वेस्टइंडीज की टी-20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्राथवेट कोलकाता नाइट राइडर्स में पांच करोड़ की कीमत के साथ गए हैं. बीते सीजन पंजाब द्वारा रिटेन किए जाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल इस सीजन में दिल्ली की जर्सी में दिखेंगे. नए नाम से उतरने वाली दिल्ली ने अक्षर के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं. मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा के लिए पांच करोड़ दिए हैं. 4.8 करोड़ रुपये में शमी गए पंजाब मोहित को अपने साथ जोड़ने से पहले चेन्नई मोहम्मद शमी के लिए बोली लगा रही थी लेकिन शमी उसके साथ नहीं आ सके. पंजाब ने शमी के लिए 4.8 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. शमी पिछले सीजन दिल्ली के लिए खेले थे. वेस्टइंडीज के हेटमायेर को मिला विराट का साथ हाल ही में भारत में खेली गई टी-20 सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने वाले वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायेर विराट की कप्तानी वाली बैंगलोर के लिए खेलते नजर आएंगे पहले खिताब की आस में बैठी बेंगलोर ने इस बल्लेबाज के लिए अपनी जेब से 4.2 करोड़ रुपये की राशि दी है. हेटमायेर की हमवतन निकोलस पूरन इतनी ही रकम में पंजाब के साथ आईपीएल पदार्पण करेंगे. अक्षदीप 3.6 करोड़ में बैंगलोर में गए बैंगलोर ने एक और युवा खिलाड़ी पर दांव खेलते हुए अक्षदीप नाथ को 3.6 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है. अक्षदीप शुरुआती चरण में नहीं बिके थे लेकिन इसके बाद बैंगलोर ने नीलामी के अंत में उन्हें अपने साथ जोड़ा. बरिंदर सिंह को मिला मुंबई इंडियंस- 3.4 करोड़ रुपये तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सिंह सरण के लिए 3.4 करोड़ खर्च किए हैं. श्रीलंका के लसिथ मलिंगा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के साथ दिखेंगे. मुंबई ने इस गेंदबाज को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. जॉनी बेयरस्टो 2.2 करोड़ में हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को 2.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़कर बल्लेबाजी मजबूत की है. दिल्ली ने शेन रदरफोर्ड के ऊपर दो करोड़ रुपये का दांव खेला है. रिद्धिमान साहा 1.2 करोड़ रुपये में हैदराबाद वहीं हैदराबाद ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को भी एक बार फिर 1.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी जलज सक्सेना 20 लाख की बेस प्राइस के साथ दिल्ली में गए हैं. युवराज के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल भी शुरुआती चरण की नीलामी में नहीं बिके थे लेकिन अंत में वह बेस प्राइस एक करोड़ में हैदराबाद के हिस्से गए. ये खिलाड़ी नहीं बिके इन सभी के अलावा कुछ ऐसे नाम रहे हैं जिन्हें खरीददार नहीं मिल सका इनमें अव्वल न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम हैं. मैक्कलम बीते सीजन चेन्नई की खिताबी जीत का हिस्सा थे. दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, हाशिम अमला, मोर्ने मोर्केल, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स, क्रिस जोर्डन, एलेक्स हेल्स, आस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को भी खरीददार नहीं मिला. वेस्टइंडीज के फाबियो एलान भी खरीददारों को अपनी ओर खींचने में असफल रहे. ल्यूक रौंची, केन रिचडर्सन, कुशल परेरा, ग्लेन फिलिप्स, डेन क्रिस्टियन, जेम्स पैटिंसन भी खाली हाथ लौटे. वहीं अगर न बिकने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो इनमें मनोज तिवारी का नाम पहले आता है. नमन ओझा, चेतेश्वर पुजारा, सचिन बेबी, अंकित बवाने, शेल्डन जैक्सन की बोली भी किसी भी टीम ने नहीं लगाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
एथलीट नीरज यादव आत्महत्या में नया मोड़, पुलिस को प्रेम प्रसंग का संदेह
एथलीट नीरज यादव आत्महत्या में नया मोड़, पुलिस को प्रेम प्रसंग का संदेह
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget