एक्सप्लोरर

IPL AUCTION में हुई पैसों की बारिश पर वरुण चक्रवर्ती ने कहा, मुझे 20 लाख मिलने की उम्मीद थी

IPL AUCTION  2019: आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बने चक्रवर्ती ने कहा कि उनके दिमाग में एक ही बात थी कि 20 लाख रूपये में कोई उन्हें खरीद ले. उन्होंने कहा,‘‘मैं सातवें आसमान पर हूं. कभी यह सोचा भी नहीं था. मुझे लगा था कि कोई बेसप्राइज पर खरीद लेगा.’’

चेन्नई: आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा बेसप्राइज से 40 गुना अधिक आठ करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदे जाने के बाद अपनी गेंदबाजी में सात वैरिएशन रखने वाले तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं. चेन्नई के इस अनजान खिलाड़ी का बेसप्राइज 20 लाख रुपए था. उसने तमिलनाडु प्रीमियर लीग और विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा.

आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बने चक्रवर्ती ने कहा कि उनके दिमाग में एक ही बात थी कि 20 लाख रूपये में कोई उन्हें खरीद ले. उन्होंने कहा,‘‘मैं सातवें आसमान पर हूं. कभी यह सोचा भी नहीं था. मुझे लगा था कि कोई बेसप्राइज पर खरीद लेगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये यह बड़ा मौका है. मैं शब्दों में अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता. मैंने आर. अश्विन जैसे खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है जो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान हैं. मैं अंतरराष्ट्रीय सितारों से काफी कुछ सीख सकता हूं ताकि बेहतर क्रिकेटर बन सकूं.’’

IPL AUCTION में हुई पैसों की बारिश पर वरुण चक्रवर्ती ने कहा, मुझे 20 लाख मिलने की उम्मीद थी

शुरुआत में मध्यम तेज गेंदबाज रहे चक्रवर्ती बाद में स्पिनर बने. चोट के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा और यह उनके लिये वरदान साबित हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मध्यम तेज गेंदबाजी छोड़कर स्पिन गेंदबाजी शुरू की क्योंकि मुझे लगा कि इससे घुटने पर कम दबाव पड़ेगा. यह फैसला काफी अच्छा साबित हुआ.’’

विजय हजारे ट्रॉफी में 22 विकेट लेकर वरुण ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने कहा,‘‘ विजय हजारे ट्रॉफी में मेरे प्रदर्शन पर आईपीएल टीमों की नजर गई. मैं खेल के दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को बेताब हूं.’

चोट ने बनाया स्पिनर ग्रेजुएशन के बाद दो सालों तक काम करने के बाद वरुण एक बार फिर क्रिकेट की ओर लौटे. लेकिन इस बार एक पेसर के तौर पर. उस दौरान उनके घुटने में चोट लग गई जिस वजह से वो स्पिन गेंदबाजी के लिए मजबूर हो गए. लेकिन उनके लिए ये बदलाव अच्छे रिजल्ट्स लेकर आया. क्लब क्रिकेट में उनकी स्पिन गेंदबाजी अपना कमाल दिखाने लगी थी.

केकेआर और सीएसके के लिए नेट्स में की गेंदबाज़ी अच्छी स्पिन गेंदबाज़ी का ही असर था कि वो कोलकाता नाईट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों को नेट्स में प्रैक्टिस कराने लगे. उन्होंने दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों को अपनी स्पिन का कायल कर लिया था. इस दौरान वरुण ने कई दिग्गज बल्लेबाज़ों के सामने गेंदबाज़ी की, जिसका लाभ उन्हें तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मिला. वरुण इस लीग में मदुरई पैंथर्स टीम का हिस्सा थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget