एक्सप्लोरर

IPL 2020: इस सीजन में मिल सकते हैं सबसे ज्यादा दर्शक, टूट सकता है रिकॉर्ड

आईपीएल 2019 के खिताबी मुकाबले में भिड़ने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मैच आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आज से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा और इसका फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा. पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल का कहना है कि इस साल का आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन हो सकता है. ब्रजेश पटेल ने कोरोना वायरस महामारी के बीच आईपीएल में होने वाली चुनौतियों के बारे में बात की. इससे पहले कोरोना महामारी के चलते मार्च महीने में आईपीएल को अनिश्चितकाल के टाल दिया गया था. आईपीएल पहले 29 मार्च से शुरू होने वाला था. पटेल ने कहा, "सभी बाधाओं के बाद आईपीएल को होते हुए देखना बहुत संतोषजनक है. आखिरकार हम इसका आयोजन करने में सफल रहे. लेकिन यह केवल शुरुआत है क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है, इसलिए हम आत्मसंतुष्ट होने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं. हालांकि निश्चित रूप से यह संतोषजनक है.” उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि क्रिकेट प्रशंसक थोड़ा निराश थे जब आईपीएल स्थगित कर दिया गया था और टूर्नामेंट के होने के बारे में कुछ भी निश्चित नहीं था. लेकिन अब प्रशंसक लाइव क्रिकेट देखने के लिए उत्सुक हैं, इसलिए मुझे लगता है कि इस साल दर्शकों की संख्या सबसे अधिक होगी." IPL 2020: यूएई में मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता है एक भी मैच, जानिए कैसा रहा है CSK का प्रदर्शन पटेल ने यूएई में इस आयोजन के लिए बीसीसीआई, आईपीएल अधिकारियों और भारत सरकार को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि महामारी पर कोई नियंत्रण नहीं है और कोई भी इसे नियंत्रित नहीं कर सकता है. इसलिए हमें इंतजार करना पड़ा और यह पता लगाना था कि हम कब-कहां खेल सकते हैं. यूएई ने कोविड-19 को नियंत्रित किया था. हम कोविड-19 के सभी दिशानिर्देशों का ध्यान रख रहे हैं और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं. यूएई में तीन स्थानों दुबई, अबू धाबी और शारजाह में आईपीएल के मैच खेले जाएंगे. दुबई 24 मैचों की मेजबानी करेगा, अबू धाबी 20 जबकि शारजाह में 12 मैचों का आयोजन होगा. आईपीएल 2019 के खिताबी मुकाबले में भिड़ने वाले चेन्नई और मुंबई के बीच पहला मैच अबू धआबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. IPL 2020: सिर्फ तीन-तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकते हैं रोहित-धोनी, जानें क्या है वजह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget