एक्सप्लोरर

IPL 2020: यूएई में मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता है एक भी मैच, जानिए कैसा रहा है CSK का प्रदर्शन

IPL 2020: सीएसके और मुंबई के बीच 2014 में यूएई में एक बार टक्कर देखने को मिली थी. उस मुकाबले में धोनी की टीम बाजी मारने में कामयाब रही थी.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज आज से 19 सितंबर से यूएई में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की बीच दूसरी बार दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर टक्कर होगी. 2014 में जब आईपीएल को यूएई में शिफ्ट किया गया था तो मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था.

यूएई में बेहद खराब है मुंबई का रिकॉर्ड

कोरोना वायरस की वजह से इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को इंडिया की बजाए सयुंक्त अरब अमीरात में शिफ्ट किया गया है. यह तीसरा मौका है जब आईपीएल के मैच विदेश में खेले जाएंगे. 2009 लोकसभा चुनाव की वजह से टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था, जबकि 2014 में शुरुआती मैचों का आयोजन यूएई में हुआ था. आईपीएल 2020 का पूरा सीजन ही यूएई के तीन मैदानों दुबई अबू धाबी और शारजाह में होगा.

मुंबई इंडियंस ने अब तक यूएई में पांच मैच खेले हैं. इन पांच मैचों में ही मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा खराब रिकॉर्ड को लेकर चिंतित नहीं है. रोहित शर्मा का कहना है कि उस टीम के दो ही खिलाड़ी मौजूदा समय में खेल रहे हैं, पूरी टीम नई है.

वहीं मुंबई इंडियंस के मुकाबले चेन्नई की टीम को यूएई में बढ़त हासिल है. चेन्नई की टीम ने यूएई में खेले गए अपने पांच में से तीन मैचों में जीत हासिल की है. धोनी की अगुवाई में सीएसके अपने इस बेहतरीन रिकॉर्ड को बरकरार रखने की कोशिश करेगी.

एक बार हुई है दोनों टीमों के बीच टक्कर

यूएई में दुबई के मैदान पर दोनों टीमों के बीच 2014 में एक मैच खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए थे. चेन्नई की टीम ने 19 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर मैच में जीत हासिल कर ली थी.

IPL 2020: सिर्फ तीन-तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकते हैं रोहित-धोनी, जानें क्या है वजह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget