एक्सप्लोरर

IPL 2020: शतक के बावजूद खुश नहीं हैं स्टोक्स, इस बात को लेकर जाहिर की निराशा

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच से पहले तक बेन स्टोक्स बेहद ही बुरे फॉर्म से गुजर रहे थे. स्टोक्स ने रविवार को फॉर्म वापस हासिल किया.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से मात दी. राजस्थान रॉयल्स की जीत में बेन स्टोक्स ने 107 रन की नाबाद पारी खेल अहम भूमिका निभाई. स्टोक्स को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला. लेकिन बावजूद इसके बेन स्टोक्स ज्यादा खुश नहीं हैं.

स्टोक्स ने फॉर्म हासिल करने में हुई देरी पर निराशा जाहिर की है. स्टोक्स ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो टीम के लिए ऐसी पारी खेलने में समय लगा. मैं दो या तीन मैच पहले इस तरह का फॉर्म चाहता था, जब हम क्वालिफाई करने के लिए किसी अन्य के परिणाम पर निर्भर थे."

स्टोक्स ने हालांकि मुंबई के खिलाफ मिली जीत को महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा, "वापस अपने फॉर्म में आना हमेशा अच्छा होता है. हमें आज इस परिणाम की जरूरत थी. यह एक अच्छी जीत है."

स्टोक्स ने नाबाद 107 रन बनाए. उन्होंने 60 गेंदें खेली और 14 चौके तथा तीन छक्के लगाए. इस प्रयास में स्टोक्स को संजू सैमसन का भी साथ मिला. उन्होंने स्टोक्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी की.

सैमसन ने चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आलराउंडर स्टोक्स ने कहा, " मैच से पहले ट्रेनिंग अच्छी हुई थी और उसके बाद भी मेरे पास समय था. अन्य मैचों की तुलना में मैं इस मैच में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरा था. क्रीज पर समय बिताना और मैच को फिनिश करना अच्छा रहा."

IPL 2020: संजू सैमसन ने खोला कामयाबी का राज, विरोधी भी हुए मुरीद

IPL 2020: हार्दिक पांड्या बोले- राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मामले में चूक गई मुंबई इंडियंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget