एक्सप्लोरर

IPL 2020: शाहरुख खान ने KKR फैन्स से टीम के लिए मांगा सपोर्ट, शेयर किया नया स्लोगन

KKR की टीम आईपीएल के 13वें सीजन में अपना पहला मैच 23 सितंबर को अबु धाबी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी.

IPL 2020: आईपीएल के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी हो चुका है. इस सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा. इस वक्त सभी टीमें अभ्यास कर रही हैं. कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है. इस बार जिन टीमों को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है उसमें शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नाम भी शामिल है. हमेशा की तरह इस बार भी शाहरुख खान टीम का मनोबल बढ़ाने के काम में जुटे हैं.

शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को लेकर एक ट्वीट किया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोर रहा है. दरअसल, शाहरुख खान ने KKR के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा, ''KKR है तैयार. चलो, हम हमारे शूरवीरों के पीछे चलें और इस सीजन में उनका समर्थन करें!! साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा TuFanNahiToofanHai." 'किंग खान' ने इस तरह अपनी टीम KKR को सपोर्ट किया और फैन्स से भी टीम को समर्थन देने की अपील की.

कोलकाता नाइट राइडर्स के फैन्स को शाहरुख खान का ये ट्वीट बेहद पसंद आ रहा है. यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. शाहरुख ने साथ ही फैन्स के लिए नया स्लोगन ''तू फैन नहीं तूफान है'' तैयार किया है. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल के 13वें सीजन में अपना पहला मैच 23 सितंबर को अबु धाबी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी.

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य मेंटर डेविड हसी ने उम्मीद जताई कि इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन फ्रेंचाइजी के कप्तान दिनेश कार्तिक के लिए एक शानदार सहयोगी साबित होंगे. हसी ने साथ ही कहा कि मोर्गन के शांत स्वभाव से टीम को लीग के आगामी 13वें सीजन में मैच जीतने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:

शोएब अख्तर बन सकते हैं पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर, मिसबाह की हो सकती है छुट्टी !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget