एक्सप्लोरर

IPL 2020: सबसे ज्यादा देखा जाना वाला सीजन वाला आईपीएल-13, दर्शकों की संख्या में 28% बढ़ो्त्तरी

इस साल आईपीएल 29 मार्च से शुरू होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह 19 सितंबर से यूएई में खेला गया. आईपीएल अपने इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है.

कोरोना महामारी संकट के बीच इस साल खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने दर्शकों की संख्या के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भले ही आईपीएल बिना दर्शकों के खेला गया लेकिन प्रशंसकों ने लाइव क्रिकेट को हाथों-हाथ लिया. पिछले साल की तुलना में इस साल आईपीएल को 28 फीसदी ज्यादा दर्शक मिले हैं. बॉयो बबल के बीच चुनौतीपूर्ण हालात में खेला गया आईपीएल अपने इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है.

आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा, "आईपीएल ने हमेशा अपने प्रशंसकों के लिए एक विश्व स्तरीय खेल आयोजन प्रदान करने का प्रयास किया है." उन्होंने आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम इलेवन का शुक्रिया अदा किया. आईपीएल में वीवो के हटने के बाद ड्रीम इलेवन इस लोकप्रिय लीग का प्रायोजक बना था.

उन्होंने टाइटल प्रायोजक ड्रीम इलेवन को धन्यवाद देते हुए कहा, 'ड्रीम 11 के टाइटल प्रायोजक के रूप में आने से फैंटेसी खेल के जरिये दर्शक बड़ी संख्या में इससे जुड़ गए.' दर्शकों के बिना खेले गए टूर्नामेंट में चार बड़ी ‘वर्चुअल फैन वॉल’ बनाई गई थी जिसमें चीयरलीडर्स के पहले से रिकार्ड किये गए वीडियो शामिल थे. आईपीएल टीमों मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने दर्शकों से जुड़ने के लिए ‘एमआई लाइव’, ‘पलटन प्ले’ और ‘सुपर रॉयल’ जैसे डिजिटल अभियान शुरू किए.

फैंस का बेसब्री से था आईपीएल का इंतजार

बता दें कि कोरोना संकट के चलते पिछले आठ महीने में काफी कम अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन हुआ है. इस साल आईपीएल 29 मार्च से शुरू होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह 19 सितंबर से यूएई में खेला गया. यूएई में तीन स्थानों दुबई, अबू धाबी और शारजाह में आईपीएल के मैच खेले गए. इस बीच फैंस को इंडियन प्रीमियर लीग का बेसब्री से इंतजार था.

इससे पहले आईपीएल 2020 के अधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया ने दावा किया था कि आईपीएल के शुरूआती हफ्ते में ही टूर्नामेंट के दर्शकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ. 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए पहले मैच में ही स्टार इंडिया नेटवर्क में दर्शकों की संख्या 15.8 करोड़ तक पहुंच गई थी.

मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. कप्तान रोहित शर्मा की 68 रनों की पारी और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने दिल्ली को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 156 रन बनाये. इस लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 157 रन बनाकर हासिल कर लिया.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागा इंटरनेशनल करियर का 102वां गोल, पुर्तगाल ने एंडोरा को 7-0 से रौंदा

IPL 2020: 5वीं बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस टीम की 5 खास बातें जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget