एक्सप्लोरर

IPL 2020 RR vs CSK: राजस्थान ने जीत के साथ की सीज़न की शुरुआत, चेन्नई को 16 रनों से हराया

आईपीएल 2020 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हरा दिया.

IPL 2020 RR vs CSK: आईपीएल 2020 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हरा दिया. राजस्थान ने पहले खेलते हुए स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 216 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में 200 रन ही बना सकी.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. डेब्यू मैन यशसवी जयसवाल सिर्फ छह रन बनाकर पलेवियन लौट गए. यशसवी को दीपक चहर ने आउट किया. इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए संजू सैमसन ने पहली ही गेंद से चेन्नई के गेंदबाज़ों पर हल्ला बोल दिया. सैमसन ने सिर्फ 19 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरी तरफ अपने क्रिकेटिंग करियर में पहली बार ओपनिंग करने वाले स्टीव स्मिथ ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

संजू सैमसन ने जड़ी आईपीएल 2020 की सबसे तेज़ फिफ्टी

सैमसन ने जहां 32 गेंदो में एक चौके और 9 छक्कों की बदौलत 74 रन बनाए, वहीं स्मिथ ने 47 गेंदो में चार चौको और चार छक्कों की बदौलत 69 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में सिर्फ 8 गेंदो में नाबाद 27 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया.

चेन्नई के लिए ऑलराउंडर सैम कर्रन ने चार ओवर में 33 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. सैम ने स्टीव स्मिथ, रियान पराग और राहुल तेवतिया को अपना शिकार बनाया. सैम के अलावा दीपक चहर और पीयुष चावला ने एक-एक विकेट हासिल किया. हालांकि, चावला काफी महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 55 रन लुटा दिए.

इसके बाद राजस्थान से मिले 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाज़ मुरली विजय (21) और शेन वॉटसन (33) ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े. हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद चेन्नई की पारी काफी धीमी हो गई. दो विकेट गिरने के बाद सैम कर्रन ने छह गेंदो में 17 रन बनाए, लेकिन वह राहुल तेवतिया की गेंद पर स्टंप आउट हो गए.

इसके बाद फाफ डू प्लेसिस ने एक छोर से तेज़ी से रन बनाने की कोशिश की. प्लेसिस ने 37 गेंदो में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक चौका और सात छक्के लगाए. हालांकि, दूसरे छोर से किसी ने भी प्लेसिस का साथ नहीं दिया. अंत में धोनी ने 17 गेंदो में नाबाद 29 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

मैच में हुई छक्कों की बारिश

शारजांह में खेले गए इस मैच में चौको और छक्कों की खूब बारिश हुई. राजस्थान की तरफ से जहां 17 छक्के लगे. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 16 छक्के जड़ दिए. राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 9 छक्के लगाए. वहीं चेन्नई के लिए फाफ डू प्लेसिस ने सबसे ज्यादा सात छक्के जड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget