एक्सप्लोरर

IPL 2020: प्वाइंट्स टेबल में डबल हैडर के बाद हुआ उलटफेर, रबाडा ने पर्पल कैप की रेस में किया कमाल

IPL 2020: रविवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल के सारे समीकरण बदल दिए हैं. वहीं रबाडा पर्पल कैप की रेस में बहुत आगे निकल गए हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रविवार को हुए डबल हैडर के बाद प्वाइंट्स टेबल की स्थिति में बदलाव हुआ है. मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स को हराकर एक बार फिर से पहले स्थान पर काबिज हो गई है. डबल हैडर के बाद भी ऑरेंज कैप पर केएल राहुल का कब्जा बरकरार है, जबकि पर्पल कैप की रेस में रबाडा ने दूसरे गेंदबाजों की तुलना में अपनी स्थिति बेहद ही मजबूत कर ली है.

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को अब तक टूर्नामेंट में 5-5 मैच में जीत मिली है, लेकिन मुंबई की टीम +1.327 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स +1.038 के नेट रन रेट के साथ मुंबई इंडियंस से थोड़ा ही पीछे है.

कोलकाता नाइट राइडर्स 6 में से चार मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर है. आरसीबी को भी 6 में से चार मैच में जीत मिली है. लेकिन केकेआर का नेट रन रेट +0.017 है, जबकि आरसीबी इस मामले में -0.820 के नेट रन रेट के साथ काफी पीछे है.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को मिली हार का सनराइजर्स हैदराबाद को प्वाइंट्स टेबल में नुकसान नहीं हुआ है. हैदराबाद 6 प्वाइंट्स और +0.153 के नेट रन रेट के साथ पांचवें पायदान पर है. राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर -0.872 के नेट रन और 6 प्वाइंट्स के साथ अब छठे स्थान पर पहुंच गई है.

सीएसके और किंग्स इलेवन पंजाब की हालात काफी खराब बनी हुई है. सीएसके चार प्वाइंट्स और -0.588 के नेट रन रेट के साथ सातवें पायदान पर है, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब दो प्वाइंट्स के साथ आखिरी पायदान पर है.

रबाडा और मजबूत हुए

ऑरेंज कैप पर केएल राहुल का कब्जा बरकरार है. राहुल ने अब तक खेले गए 7 मैच में 387 रन बनाए हैं. मयंक अग्रवाल 337 रन के साथ दूसरे और डु प्लेसी 337 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं.

पर्पल कैप की रेस में रबाडा दूसरे गेंदबाजों से कहीं ज्यादा आगे दिखाई दे रहे हैं. रबाडा अब तक 7 मैच में 17 विकेट हासिल कर चुके हैं. जसप्रीत बुमराह 7 मैच में 11 विकेट के साथ दूसरे और ट्रेंट बोल्ट 7 मैच में 11 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं. बुमराह का इकॉनिमी रेट बोल्ट की तुलना में थोड़ा बेहतर है.

डेविड वार्नर का विकेट लेते ही जोफ्रा ऑर्चर की लगी लॉटरी, Xbox से मिलेगा बेहद ही खास गिफ्ट राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन जीत कर रचा इतिहास, फेडरर के बेहद ही खास रिकॉर्ड की बराबरी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget