एक्सप्लोरर

IPL 2020 MI vs RR: ऐसी हो सकती है मुंबई और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

आईपीएल 2020 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज शाम 7:30 बजे से अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2020 MI vs RR, Match Preview: आईपीएल 2020 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज शाम 7:30 बजे से अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई अपना पिछला मुकाबला जीत कर आई है, ऐसे में उसका आत्मविश्वास अलग ही लेवल का रहेगा. वहीं राजस्थान को उसके पिछले दोनों मुकाबलो में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में उसके ऊपर दबाव रहेगा.

हालांकि, राजस्थान ने 2018 में इस लीग में वापसी करने के बाद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले सभी चार मैचों में जीत दर्ज की है. ये आंकड़े राजस्थान के लिए आत्मविश्वास पैदा करने वाले हैं.

मुंबई की टीम के ज्यादातर खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं. ऐसे में वो इस मैच में भी सेम टीम के साथ उतर सकते हैं. वहीं राजस्थान इस मैच में कई बदलाव कर सकती है. हालांकि, बेन स्टोक्स अभी क्वारंटीन में हैं. ऐसे में वह इस मैच में नहीं खेलेंगे, लेकिन यशस्वी जयसवाल और कार्तिक त्यागी को मौका मिल सकता है.

Weather Report- कैसा रहेगा मौसम

अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि, खिलाड़ियों को यहां भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही यहां शबनम (ओस) की भी अहम भूमिका होगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है.

Pitch Report- पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में अबु धाबी का शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बिल्कुल अलग है. हालांकि, साइज़ के हिसाब से यह ग्राउंड भी काफी बड़ा है. लेकिन यहां दुबई की तरह तेज़ गेंदबाजों को मदद नहीं मिलेगी. हालांकि, दुबई की तरह यहां भी टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी का फैसला कर सकती है. क्योंकि दूसरी पारी में पिच के स्लो होने की पूरी संभावना है.

मैच प्रेडिक्शन

हमारा मैच प्रेडिक्शन मीटर कहता है कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिलेगी. हालांकि, मैच के क्लोज़ रहने की पूरी संभावना है.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चहर और जसप्रीत बुमराह.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स- यशसवी जयस्वाल, जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, टॉम कर्रन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल और कार्तिक त्यागी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget