एक्सप्लोरर

IPL 2020, MI Predicted XI vs RR: इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस, राजस्थान से मुकाबला आज

मुंबई इंडियंस ने पांच मुकाबले खेलकर तीन में जीत दर्ज की है. रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. राजस्थान के खिलाफ मैच जीतकर मुंबई प्वाइंट टेबल में शीर्ष में पहुंचना चाहेगी.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13 वें सीजन में मुंबई इंडियंस की पकड़ धीरे-धीरे बनती जा रही है. पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों मिली हार के बाद मुंबई ने शानदार वापसी की है. ओपनर क्विंटन डी कॉक के फॉर्म को लेकर मुंबई को थोड़ी चिंता थी. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज ने उन आशंकाओं को दूर कर दिया था. उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली.

मुंबई इंडियंस आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में उतरेगा. टीम की निगाहें मैच जीतकर शीर्ष पर पहुंचाना होगा.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इन 11 खिलाड़ियों को मौका दे सकती है.

रोहित शर्मा: हैदराबाद के खिलाफ टीम के कप्तान नहीं चले थे. हालांकि कोलकाता के खिलाफ 80 और पंजाब के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली है.

क्विंटन डी कॉक: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज पहले चार मैचों में आउट ऑफ फॉर्म दिख रहे थे लेकिन हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में 67 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के जड़े.

सूर्यकुमार यादव: ये बल्लेबाज अब तक टूर्नामेंट में बड़ा स्कोर नहीं बना सका हैं, लेकिन 5 मैचों में उसने हमेशा योगदान दिया है. पिछले मैच में भी यादव ने छह चौकों की मदद से 27 रनों की पारी खेली थी.

इशान किशन: इस बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ 99 रनों की पारी खेलने के बाद पिछले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

कीरोन पोलार्ड: आईपीएल के इस संस्करण में इस कैरेबियाई बल्लेबाज का दबदबा रहा है. पोलार्ड अब तक 13 छक्के लगा चुके हैं. पंजाब के खिलाफ वह मैन ऑफ द मैच भी रहे.

हार्दिक पंड्या: यह ऑलराउंडर भले ही गेंदबाजी नहीं कर रहा है लेकिन पिछले कुछ मैचों में बल्ले से धमाल मचाया है.

क्रुनाल पांड्या: पिछले मैच में इस बल्लेबाज को सिर्फ 4 गेंद खेलने को मिली लेकिन इसने दो चौके और दो छक्के की बदौलत 20 रन बना डाले. क्रुनाल गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी साबित हुए हैं.

जेम्स पैटिंसन: ऑस्ट्रेलियाई बॉलर अपनी किफायती गेंदबाजी के साथ टीम का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. टीम में लसिथ मलिंगा की भरपाई पैटिंसन ने की है.

राहुल चाहर: इस टूर्नामेंट में मुंबई के लिए नियमित रूप से विकेट लेते रहे हैं. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ एक ओवर फेंका और 16 रन दिए. हालांकि चाहर की टीम में बने रहने की संभावना है.

जसप्रीत बुमराह: आईपीएल 2020 में इस गेंदबाज ने 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.

ट्रेंट बोल्ट: कीवी पेसर 8 विकेट लेकर पर्पल कैप के लिए दावेदार बने हुए हैं. हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट चटकाने वाले बोल्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया था.

IPL 2020: दिल्ली की जीत ने बदले Points Table के समीकरण, 12 विकेट लेकर रबाडा ने जमाया पर्पल कैप पर कब्जा

IPL 2020: फील्डिंग के दौरान कोहली ने तोड़ा ICC का नियम, गलती का एहसास होने पर तुरंत उठाए हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
10 विकेट लेना गया बेकार! इन क्रिकेटरों ने आखिरी मैच में किया धमाल, फिर भी नहीं मिला दूसरा मौका
10 विकेट लेना गया बेकार! इन क्रिकेटरों ने आखिरी मैच में किया धमाल, फिर भी नहीं मिला दूसरा मौका

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget