एक्सप्लोरर

IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ 89 रनों की पारी खेलने वाले मयंक अग्रवाल हैं दुखी, जानें वजह

मयंक ने किंग्स इलेवन पंजाब टीवी से कहा, ‘यह कठिन दिन था लेकिन काफी सकारात्मक पहलू भी हैं. हमने जिस तरह से वापसी की, वह शानदार था. नयी गेंद से उम्दा गेंदबाजी की. इन हालात में पहुंचकर जीत नहीं पाने का बहुत दुख होता है.’

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार वापसी करके जीत की दहलीज पर पहुंचने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला मैच हारने वाली किंग्स इलेवन पंजाब हार गई. पंजाब के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा कि मैच को फिनिश नहीं कर पाने का उन्हें दुख है.

जीत के लिये 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने पांच विकेट 55 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद अग्रवाल ने 89 रन बनाकर उसे 157 रन तक पहुंचाया. आखिरी दो गेंद में पंजाब को एक रन चाहिये था लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने दोनों गेंद पर विकेट लेकर मैच को सुपर ओवर में खिंचा जिसमें दिल्ली विजयी रही.

RCB vs SRH: आज हैदराबाद से भिड़ेगी आरसीबी, कोहली की टीम के सामने ये हैं चुुनौतियां

मयंक ने किंग्स इलेवन पंजाब टीवी से कहा, ‘यह कठिन दिन था लेकिन काफी सकारात्मक पहलू भी हैं. हमने जिस तरह से वापसी की, वह शानदार था. नयी गेंद से उम्दा गेंदबाजी की. इन हालात में पहुंचकर जीत नहीं पाने का बहुत दुख होता है.’ उन्होंने कहा , ‘यह पहला ही मैच था. हम आगे जीतेंगे. पहला मैच इस तरह से खेलना शानदार था. हमें एक ही रन चाहिये था और हमें जीतना चाहिये था .’

बेंगलुरू के इस 28 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि 158 रन का स्कोर अच्छा था. उन्होंने कहा , ‘यह अच्छा स्कोर था और ब्रेक में हमें पता था कि अच्छी साझेदारियां बनाने पर हम जीत सकते हैं. हमने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन अब आखिरी क्षणों के बारे में क्या कहूं.’

RCB के 20 वर्षीय बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल पर रहेंगी नजरें, 178 के स्ट्राइक रेट से बनाते हैं रन

उन्होंने दिल्ली के हरफनमौला स्टोइनिस की तारीफ की जिसने 21 गेंद में 53 रन बनाने के बाद गेंद से भी कमाल किया. दिल्ली के बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने कहा कि स्टोइिनस का टीम का अच्छा प्रभाव रहेगा. उन्होंने कहा , ‘टीम छह गेंदबाजों के साथ उतरती है तो एक हरफनमौला की जरूरत होती है. स्टोइनिस ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करके बता दिया कि वह बल्ले और गेंद दोनों के फन में माहिर है .’

राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, बेन स्टोक्स सहित तीन दिग्गज खिलाड़ी पहले मैच से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget