एक्सप्लोरर

IPL 2020: जानिए क्यों कैंसर से पीड़ित पिता को छोड़ आईपीएल खेलने के लिए आए बेन स्टोक्स?

राजस्थान के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स यूएई पहुंच गए हैं. फिलहाल वह क्वारंटीन में हैं और जल्द ही इस सीज़न का अपना पहला मैच खेलेंग.

IPL 2020: आईपीएल की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा कि वह अपने माता-पिता के आशीर्वाद से आईपीएल के मौजूदा सीज़न से क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. स्टोक्स न्यूजीलैंड में अपने पारिवारिक कारणों से टूर्नामेंट के कुछ शुरुआती मैचों से दूर रहे थे. वह रविवार को ही यूएई पहुंचे हैं और फिलहाल वह क्वारंटीन में हैं.

स्टोक्स ने ब्रिटिश अखबार द मिरर के लिए अपने कॉलम में लिखा, "न्यूजीलैंड से रवाना होने के बाद एक बार फिर से होटल के कमरे में क्वारंटीन में रहना. मुझे लगा कि मैं आईपीएल में नहीं जा पाऊंगा. लेकिन मैं यहां हूं. इन सभी चीजों पर विचार किया गया था. मैं यहां अच्छी जगह पर हूं."

इस ऑलराउंडर ने आगे कहा, "क्राइस्टचर्च में अपने पिता, मां और भाई को अलविदा कहना बहुत मुश्किल था. यह परिवार के रूप में हमारे लिए बेहद मुश्किल समय है, लेकिन हमने एक दूसरे का अच्छा साथ दिया है. किसी बाहरी प्रभाव से नहीं बल्कि परिवार के तौर पर इस फैसले पर पहुंचने के बाद मैं अपने माता-पिता के प्यार और आशीर्वाद से ही रवाना हुआ हूं."

बता दें कि स्टोक्स ने अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बीच से अपना नाम वापस ले लिया था, क्योंकि वह न्यूजीलैंड में अपने पिता के पास गए थे, जोकि कैंसर से पीड़ित थे.

स्टोक्स ने आगे कहा, "मेरे ऊपर जो जिम्मेदारियां हैं, उनको लेकर मेरे पिता हमेशा सजग रहे हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे पास जो काम है, उसे पूरा करना मेरा कर्तव्य है. हालांकि, एक पिता और पति के रूप में भी मेरे कर्तव्य हैं."

स्टोक्स ने आगे कहा कि हमने इस पर काफी विचार-विमर्श किया और हम इस फैसले पर पहुंचे कि मुझे अब अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

गौरतलब है कि स्टोक्स के आने से राजस्थान को मजबूती मिलेगी. राजस्थान ने आईपीएल के 13वें सीजन में अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो मैचों में जीत और तीन मैचों में हार मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
ब्रेंडन मैकुलम की जगह राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच? रेस में 4 और दिग्गज शामिल
मैकुलम की जगह राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच? रेस में 4 और दिग्गज शामिल
टीम इंडिया में फिर होगी सूर्यकुमार यादव की वापसी! इंग्लैंड से टी20 सीरीज हारने पर खुले दरवाजे
टीम इंडिया में फिर होगी सूर्यकुमार यादव की वापसी! इंग्लैंड से टी20 सीरीज हारने पर खुले दरवाजे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget