एक्सप्लोरर

IPL 2020: बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, विदेशी बोर्ड के साथ हम लगातार संपर्क में

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए), इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) जैसे बोर्ड से हम लगातार संपर्क में हैं.

नई दिल्ली: कोरोना को देखते हुए आईपीएल 13वें सीजन की तारीख को 29 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया. ऐसे में अब तक आईपीएल को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस बीच क्रिकेटर्स भी अब ये कह चुके हैं कि आईपीएल से ज्यादा जरूरी लोगों की जिंदगी है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल फ्रेंचाइजी अभी भी इसके आयोजन को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं. ऐसे परिस्थिति में बीसीसीआई लगातार विदेशी बोर्ड के साथ सपंर्क बनाए हुआ है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए), इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) जैसे अन्य सभी विदेशी बोर्ड को भी मौजूदा स्थिति और सरकार के निर्देश से लगातार अवगत कराया गया है. अधिकारी ने कहा, " विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की गई है जैसे कि एक बंद दरवाजों के बीच टूर्नामेंट. लेकिन अब यह साफ है कि हर कोई चाहता है कि विदेशी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा हों और यह टूर्नामेंट के प्रमुख आकर्षण में से एक है. इसलिए हम यहां की स्थिति और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के साथ-साथ कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार के आदेशों से भी बोर्ड को लगातार अपडेट कर रहे हैं." उन्होंने कहा, " वास्तव में यह दो-तरफा प्रक्रिया है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा लॉकडाउन हैं. यह भी एक पहलू है जिसे ध्यान में रखा जाना चाहिए क्योंकि जब भी आईपीएल होता है तो उस दिन के अंत तक विदेशी खिलाड़ियों को आने की जरूरत होती है." बीसीसीआई अब अक्टूबर-नवंबर के विंडो में आईपीएल को कराने की सोच रहा है, लेकिन यह तभी संभव है जब आईसीसी इस साल के अंत में होने वाले टी-20 विश्व कप को स्थगित करने के बारे में सोचे क्योंकि टी-20 विश्व कप का आयोजन भी अक्टूबर-नवंबर में ही होना है. इस बीच, आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने फैसला किया है कि वे अब अगली बैठक 14 अप्रैल के बाद ही करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget