एक्सप्लोरर

IPL 2020: लगातार दो शतक जड़ने वाले शिखर धवन ने याद की डेब्यू टेस्ट मैच की अपनी पहली सेंचुरी

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही वह आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2020 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ने वाले धवन ने लगातार दूसरे मैच में पंजाब के खिलाफ शतक लगाया. आईपीएल के इतिहास में लगातार दो शतक जड़ने वाले धवन पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने पिछले चार मैचों में क्रमश: 69*, 57 और 101* और नाबाद 106 रनों की पारी खेली है. आईपीएल 2020 में शिखर धवन अब तक 465 रन बना चुके हैं.

मैन ऑफ द मैच शिखर धवन ने मुकाबले के बाद कहा, 'आज ऐसा हुआ है कि कोई भी बल्लेबाज मेरे साथ टिककर नहीं खेल सका. मैंने एक छोर को संभालने की जिम्मेदारी ली और साथ ही खराब गेंदों को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने की कोशिश की. मुझे याद है कि मैंने अपने टेस्ट डेब्यू में इतने शानदार तरीके से रन बनाए थे." साल 2013 में धवन को मोहाली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिला था. धवन ने पहले मैच ही 33 चौके और दो छक्कों की मदद से 187 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने सिर्फ 87 गेंदों पर पहला अपना टेस्ट सैकड़ा जड़ा था.

आईपीएल में पांच हजार रन पूरे

शिखर धवन आईपीएल के 169 मैचों में 24 बार नाबाद रहते हुए अब तक 5044 रन बना चुके हैं. उनका औसत 35 का है और स्ट्राइक रेट करीब 127 का है. उन्होंने 39 फिफ्टी और दो सेंचुरी जड़ी है. वर्तमान में वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. धवन के अलावा विराट कोहली ने 5759, चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने 5368, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 5158 और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने 5037 रन बनाए हैं.

 लगातार चौथी बार 50 का आंकड़ा पार किया

धवन ने आईपीएल के इस सीजन में लगातार चौथी बार 50 से ऊपर स्कोर बनाया है.आईपीएल में एक सीजन में लगातार सबसे अधिक पांच अर्धशतक लगाने का रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है. सहवाग ने 2012 सीजन में दिल्ली के लिए खेलते हुए यह रिकार्ड कायम किया था. सहवाग के अलावा राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और सनराइजर्स के डेविड वार्नर ने भी एक सीजन में लगातार पांच अर्धशतक लगाए हैं.

लगातार दूसरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने छह सेंचुरी जड़ी है. उनके अलावा विराट कोहली ने पांच, शेन वॉटसन और डेविड वार्नर ने चार-चार, एबी डिविलियर्स ने तीन बार सैकड़ा लगाया है. हालांकि कोई भी बल्लेबाज लगातार दो सेंचुरी लगाने में असफल रहा है. यह कारनामा सिर्फ शिखर धवन ने करके दिखाया है.

IPL 2020: 15.5 करोड़ में बिके कमिंस ने लिए अब तक सिर्फ 3 विकेट, ये हैं करोड़ों में बिकने वाले टॉप 5 फ्लॉप खिलाड़ी

IPL 2020: जीत के साथ Points Table में 5वें पायदान पर पहुंचा पंजाब, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
Embed widget