एक्सप्लोरर

IPL 2020: कैसी है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम? आंद्रे रसेल है तुरुप का इक्का

IPL 2020 में KKR का पहला मैच 23 सितंबर को मुंबई इंडियंस के साथ है. इससे पहले आइये जानें कि कैसी है KKR की टीम.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न के आगाज़ में अब सिर्फ तीन दिनों का वक्त रह गया है. 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में आठ टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जंग लड़ेंगी. दो बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम पिछले तीन हफ्तों से अबू धाबी में अपनी ट्रेनिंग कैम्प में तैयारी कर रही है. KKR की नजरें इस साल तीसरी बार खिताब अपने नाम करने पर रहेंगी. इस सीज़न में KKR का पहला मैच 23 सितंबर को मुंबई इंडियंस के साथ है. सीज़न के आगाज़ से पहले आइये जानते हैं कि कैसी है KKR की टीम और इस साल इनकी चैंपियन बनने की कितनी संभावना है.

दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर या मुंबई इंडियंस की तरह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में भारत के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव को छोड़कर कोई नहीं है. हालांकि, इस सीज़न के लिए केकेआर की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो टी20 क्रिकेट में किसी से कम नहीं हैं. विदेशी खिलाड़ियों में जहां आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, सुनील नारेन और इयोन मोर्गेन जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, वहीं भारतीय खिलाड़ियों में दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, सिद्धेश लाड और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं.

IPL 2020: कैसी है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम? आंद्रे रसेल है तुरुप का इक्का

ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है जो कि टी20 क्रिकेट में किसीसे कम नही है । विदेशी खिलाड़ियों में आंद्रे रसेल, पैट कमिन्स, सुनील नारिन , ओवेन मॉर्गन टी20 फॉरमेट में जेनुइन मैच विनर माने जाते है ।

इन खिलाड़ियों में रिंकू सिंह या सिद्धेश लाड के बारे में कई लोगों को शायद ज़्यादा जानकारी नहीं होगी, उनके लिए बता देते हैं कि उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 63 की औसत से रन बनाए हैं. वहीं मुंबई के सिद्धेश लाड एक जुझारू आलराउंडर हैं.

KKR की रिज़र्व बेंच भी काफी मजबूत है और इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन, कीवी तेज़ गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन के साथ कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी जैसे प्रतिभाशाली गेंदबाज़ टीम में शामिल हैं. तमिलनाडु के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से भी टीम को काफी उम्मीदें हैं.

कौन हैं टीम के सबसे बड़े मैच विनर

निश्चित तौर पर सबसे पहले नाम आंद्रे रसेल का रहेगा. एक ऐसा खिलाड़ी जो अगर 60 गेंद खेले तो 175-200 रन बनाने का क्षमता रखता है. पिछले एक से दो साल में रसेल ने कई मैचों में अकेले दम पर अपनी टीम को हारी हुई बाज़ी जिताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget