एक्सप्लोरर

IPL 2020: ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों नहीं बना पा रहे हैं रन

आईपीएल 2020 में अपने निराशजनक प्रदर्शन पर आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल ने चुप्पी तोड़ी है. आइये जानें कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न में अभी तक किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है. केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल, मुजीब उर रहमान, निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे स्टार बल्लेबाज़ों से सजी ये टीम इस सीज़न के सात मैचों में अब तक सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है.

पंजाब के लिए उसके सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल और मयंक अग्रवाल तो रन बना रहे हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर में ग्लेन मैक्सवेल जैसे टी20 स्पेशलिस्ट का बल्ला खामोश रहा है. मैक्सवेल इस सीज़न में अब तक सिर्फ 58 रन ही बना सके हैं. हालांकि, अब उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि आईपीएल में उनके रोल बदलते रहते हैं जबकि सालों से ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका एक ही रोल रहा है.

मैक्सवेल ने कहा, "जब आप एक साल में सिर्फ दो महीने के लिए आईपीएल में साथ आते हैं, तो टीम में हर खिलाड़ी का रोल बदलता रहता है. आप हमेशा बढ़िया टीम बैलेंस की तरफ देखते हैं. आपको जो टीम कॉम्बिनेशन टूर्नामेंट की शुरुआत होने से पहले सही लगता है, वो टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ फिट नहीं बैठता है. मुझे लगता है कि हम उस टीम बैलेंस के काफी पास जा रहे हैं. मेरे आईपीएल करियर में कई तरह के अनुभव रहे हैं, जहां मैं लोगों की उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका हूं. हालांकि, मेरी तरफ से कोशिश में कभी कोई कमी नहीं रही है."

आईपीएल 2020 की तरह आईपीएल 2014 में भी यह लीग यूएई में खेली जा चुकी है. हालांकि, उस वक्त यूएई में लीग के सिर्फ 20 मैच खेले गए थे. इसका मतलब है कि सभी टीमों ने यूएई में पांच पांच मैच खेले थे. यहां ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन अद्भुत रहा था. इस सीज़न में मैक्सवेल ने 552 रन बनाए थे और पंजाब की टीम फाइनल में भी पहुंची थी. लेकिन मैक्सवेल आईपीएल 2017 को अपना बेस्ट सीज़न मानते हैं. इस साल उन्होंने बल्ले के साथ साथ गेंद से भी अपना बेस्ट दिया था.

इस बारे में इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने कहा कि 2014 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद मेरे लिए सबसे अच्छा साल 2017 रहा था. उस सीजन मैंने कई मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते और काफी गेंदबाजी भी की थी. मैं अपनी मैच विनिंग पारियों और मैच्योर पारियों को साथ में रख पाता हूं.

आईपीएल के इस सीज़न में अपने रोल के बारे में बात करते हुए मैक्सवेल ने कहा कि इस साल मुझे दूसरा रोल दिया गया है और मैं उस रोल को निभाने की कोशिश कर रहा हूं. मुझे लगता है कि मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है. हमारे पास निकोलस पूरन हैं, जो चार नंबर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं, मेरा काम उनको स्ट्राइक पर रखना है और मैच फिनिश करने में उनकी मदद करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: भारत की धुआंधार शुरुआत, संजू ने शुरू की कुटाई; 248 का है लक्ष्य
Live: भारत की धुआंधार शुरुआत, संजू ने शुरू की कुटाई; 248 का है लक्ष्य
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
Embed widget