एक्सप्लोरर

IPL 2020: कोरोना को मात देकर ट्रेनिंग शुरू करेगा CSK का ये खिलाड़ी, इस तरह गुजारा क्वारंटाइन का वक्त, देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13 वें सीजन के शुरुआती मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना करेगी.

दुबई: कोविड-19 बीमारी से उबरने वाले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए अभ्यास शुरू करेंगे. चाहर को कोरोना वायरस जांच की दो नेगेटिव रिपोर्ट के बाद बुधवार को टीम बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में प्रवेश करने की अनुमति मिली थी. बीसीसीआई के नियमों के अनुसार नेट अभ्यास से पहले ‘कार्डियो-वैस्कुलर’ जांच करना जरूरी होता है.

सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''वह आज (शुक्रवार) से अभ्यास शुरू करेंगे. उन्हें बीसीसीआई से आवश्यक मंजूरी मिल गई है. टीम कड़ा अभ्यास कर रही है और अच्छी स्थिति है. हम अपने पहले मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं.'' आईपीएल के पहले मुकाबले में पिछले साल की उपविजेता सीएसके का 19 सितंबर को चैम्पियन मुंबई इंडियन्स से सामना होगा. दुबई पहुंचे के बाद टीम का एक बल्लेबाज भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसकी शनिवार को फिर जांच होगी.

सीएसके के दल के 13 सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव मिले थे, जिसकी वजह से टीम ने सबसे देर से अभ्यास शुरु किया था. सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के सत्र से हटने के कारण सीएसके को बड़ा झटका लगा. विश्वनाथ ने कहा, ''हमें अपने सीनियर खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी, लेकिन यह दूसरों के लिए बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित करने का मौका होगा. हमारे पास जो भी खिलाड़ी है हम उनके साथ अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हैं.''

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने फ्रेंचाइजी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किए गए वीडियो में बताया कि कैसे उन्होंने क्वारंटाइन का लंबा वक्त गुजारा. चाहर ने कहा कि उन्होंने टीम के अभ्यास सत्र को हर स्तर पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ देखा.

उन्होंने कहा, "मैं टीम के अभ्यास सत्रों को देख रहा था. मैं हमेशा चीजों को सकारात्मक लेता हूं. मैंने कुछ एक्सरसाइज और ट्रेनिंग की ताकि जब मैं वापस आऊं तो फिट रह सकूं.'' बता दें कि कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कितनी कारगर साबित होगी कुंबले और राहुल की जोड़ी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget