एक्सप्लोरर

IPL 2020: कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया धोनी का बचाव, कहा- फॉर्म में आने में थोड़ा वक्त लगेगा

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आलोचनाओं से घिरे कप्तान एमएस धोनी का बचाव किया. उन्होंने कहा कि धोनी को फॉर्म में आने में थोड़ा वक्त लगेगा.

आईपीएल 2020 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. इस मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन्होंने शुरुआत में काफी धीमी बल्लेबाज़ी की, जिसके बाद से क्रिकेट जगत में उनकी खासी आलोचना हो रही है. इस बीच CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आलोचनाओं से घिरे कप्तान एमएस धोनी का बचाव करते हुए कहा कि लंबे वक्त के बाद उन्हें (धोनी) बेहतरीन फॉर्म में आने में थोड़ा वक्त लगेगा. जैसे जैसे इंडियन प्रीमियर लीग आगे बढ़ेगी, वह बेहतर होते जाएंगे.

फ्लेमिंग ने शु्क्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा, धोनी ने पिछले एक से डेढ़ साल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. लेकिन हर कोई चाहता है कि वह पहले की तरह आते ही पुराने अंदाज़ में खेलने लग जाए. लेकिन ऐसा नहीं होता है. इसमें थोड़ा समय लगता है. राजस्थान के खिलाफ उसने पहली बार बल्लेबाज़ी की थी, क्योंकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसे खेलने का मौका नहीं मिला था.

फ्लेमिंग ने आगे कहा कि जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, धोनी बेहतर होते जाएंगे. आते ही उससे 30 गेंद में 70 रन की उम्मीद करना मुश्किल चीज होगी और हमारे पास अन्य खिलाड़ी भी हैं जो अच्छी फार्म में हैं और अच्छा काम कर सकते हैं.

बता दें कि पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर को राजस्थान के खिलाफ धोनी का सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करना पसंद नहीं आया था और उन्होंने माही की काफी आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि कहा कि मैं हैरान था कि धोनी सात नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ और सैम कर्रन को खुद से पहले भेजा. मेरे लिए इसका कोई मतलब नहीं है. उन्हें सामने से लीड करना चाहिए था.

गंभीर ने आगे कहा था कि देखो अगर कोई और कप्तान या खिलाड़ी ऐसे वक्त पर सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करता तो उसकी खूब आलोचना होती, लेकिन यह धोनी ने किया है, इसलिए शायद लोग इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं. जब आपके पास सुरेश रैना नहीं है तो आप लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि सैम कर्रन आपसे बेहतर है, आप लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि रुतुराज गायकवाड़, केदार जाधव, फाफ डू प्लेसिस और मुरली विजय सभी खिलाड़ी आपसे बेहतर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget