एक्सप्लोरर

IPL 2020: सैमसन के तूफान में नरम पड़े सुपरकिंग्स, रायल्स का जीत से आगाज

आईपीएल 2020 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हरा दिया. राजस्थान ने पहले खेलते हुए स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 216 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में 200 रन ही बना सकी.

शारजाह: संजू सैमसन की आतिशी पारी और शानदार विकेटकीपिंग के दम पर राजस्थान रायल्स ने फाफ डुप्लेसिस के आखिरी क्षणों के तूफानी तेवरों के बावजूद मंगलवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत से शुरुआत की.

सैमसन ने जड़े नौ छक्के और एक चौका सैमसन ने स्पिनरों को निशाने पर रखकर केवल 32 गेंदों पर 74 रन बनाये जिसमें नौ छक्के और एक चौका शामिल है. उन्होंने और स्टीव स्मिथ (47 गेंदों पर 69, चार चौके, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिये 121 रन जोड़े. जोफ्रा आर्चर ने लुंगी एनगिडी के आखिरी ओवर में चार छक्के लगाकर केवल आठ गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाये और रायल्स का स्कोर सात विकेट पर 216 रन पर पहुंचाया.

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उदघाटन मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज करने वाले चेन्नई की तरफ से डुप्लेसिस ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाये जिसमें एक चौके और सात छक्के शामिल हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने तीन छक्कों की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाये लेकिन उनकी टीम आखिर में छह विकेट पर 200 रन तक ही पहुंच पायी.

सैमसन ने दो स्टंप करने के अलावा दो कैच भी लिये

सैमसन ने दो स्टंप करने के अलावा दो कैच भी लिये जबकि लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने 37 रन देकर तीन विकेट लिये. इस मैच में कुल 33 छक्के लगे जो कि आईपीएल का नया रिकार्ड है.

शेन वाटसन (21 गेंदों पर 33) और मुरली विजय (21 गेंदों पर 21) ने पहले विकेट के लिये 56 रन जोड़े लेकिन ये दोनों अपनी पारियां लंबी नहीं खींच पाये. वाटसन ने इस बीच जोफ्रा आर्चर (26 पर एक) और श्रेयस गोपाल (38 पर एक) पर लंबे शॉट खेलने के बाद टॉम कुरेन (54 पर एक) पर लगातार दो छक्के लगाये.

सैमसन ने विकेटकीपिंग में भी प्रभाव छोड़ा. उन्होंने तेवतिया पर लगातार दो छक्के लगाने वाले सैम कुरेन (छह गेंदों पर 17) और रुतुराज गायकवाड़ को इसी गेंदबाज के ओवर में स्टंप आउट किया और फिर केदार जाधव (16 गेंदों पर 22) का एक हाथ से खूबसूरत कैच लिया.

धोनी जब क्रीज पर उतरे तब चेन्नई को 38 गेंदों पर 103 रन की जरूरत थी धोनी जब क्रीज पर उतरे तब चेन्नई को 38 गेंदों पर 103 रन की जरूरत थी. डुप्लेसिस ने इसके बाद हाथ खोले. उन्होंने तेवतिया पर दो और उनादकट पर तीन छक्के लगाकर 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. सैमसन ने उनका हवा में लहराता कैच लिया. धोनी ने टॉम कुरेन के पारी के आखिर ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर अपने तेवर दिखाये.

रॉयल्स की पारी का आकर्षण सैमसन, स्मिथ और आर्चर की पारियां रहीं इससे पहले रॉयल्स की पारी का आकर्षण सैमसन, स्मिथ और आर्चर की पारियां रही. सैम कुरेन चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 33 रन देकर तीन विकेट लिये लेकिन दोनों स्पिनरों रविंद्र जडेजा और पीयूष चावला (55 रन देकर एक) के आठ ओवरों में 95 रन बने. एनगिडी (56 रन देकर एक) ने आखिरी ओवर में 30 तो चावला ने आठवें ओवर में 28 रन लुटाये.

यशस्वी जायसवाल (छह) के आउट होने के बाद तीसरे ओवर में क्रीज पर उतरे सैमसन शुरू से लंबे शॉट खेलने के मूड में थे. सैम कुरेन और दीपक चाहर पर छक्के जड़ने के बाद उन्होंने स्पिनरों के सामने असली रंग दिखाया. सैमसन ने जडेजा का दो तो चावला का चार छक्कों से स्वागत किया.

रायल्स की टीम नौवें ओवर में तिहरे अंक में पहुंची, लेकिन इसके बाद सैमसन ने एनगिडी की गेंद पर डीप कवर पर चाहर को कैच थमा दिया.

सिर में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला नहीं खेल पाने वाले स्मिथ ने 19वें ओवर में आउट होने से पहले 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. इस बीच दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. डेविड मिलर (शून्य) और रोबिन उथप्पा (पांच) का रायल्स की तरफ से पदार्पण अच्छा नहीं रहा.

तेवतिया (10) और रेयान पराग (06) भी नहीं टिक पाये जबकि टॉम कुरेन (नाबाद 10) को आउट दिये जाने के बावजूद रिव्यू लेने के अंपायरों के फैसले से धोनी खुश नहीं दिखे. आर्चर ने आखिरी ओवर में एनगिडी की पहली चार गेंदों पर छक्के लगाकर इसे आईपीएल के सबसे महंगे ओवरों में शामिल करवा दिया.

RR vs CSK: राजस्थान के खिलाफ हार से निराश हैं एमएस धोनी, मैच के बाद बताया कहां हुई गलती RR vs CSK: 2 गेंदो में 27 रन बनाने वाले जोफ्रा आर्चर ने जीते के बाद दिया बड़ा बयान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में किसको देना चाहती है हरमनप्रीत कौर मौका, जान लीजिए
टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में किसको देना चाहती है हरमनप्रीत कौर मौका, जान लीजिए
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले बड़ा अपडेट, भारतीय टीम में होगा बदलाव, ये गेंदबाज बाहर और इसे मिलेगा टीम में मौका!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले बड़ा अपडेट, भारतीय टीम में होगा बदलाव, ये गेंदबाज बाहर और इसे मिलेगा टीम में मौका!
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस का वीडियो वायरल, जमकर पसीना बहा रहे खिलाड़ी
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस का वीडियो वायरल, जमकर पसीना बहा रहे खिलाड़ी

वीडियोज

Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग हमले का वो वीडियो, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौतों से अमित शाह परेशान, बोले- 'मन दुखी...'
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौतों से अमित शाह परेशान, बोले- 'मन दुखी...'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
Peddi Box Office: राम चरण की 'पेड्डी' पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा पाएगी ये फिल्म?
'पेड्डी' पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा पाएगी ये फिल्म?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
Embed widget