एक्सप्लोरर

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के लिए तैयार हैं बेन स्टोक्स, जानिए कब खेलेंगे पहला मैच

आईपीएल के 13वें सीज़न में अभी तक राजस्थान रॉयल्स को बेन स्टोक्स की काफी कमी खली है. स्टोक्स के आने से टीम संतुलित हो जाएगी.

दुबई: इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल के 13वें सीजन में हिस्सा लेने के लिए अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के लिए तैयार हैं. स्टोक्स पारिवारिक कारणों से लीग के शुरुआती मैचों में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा नहीं थे. स्टोक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर संयुक्त अरब अमीरात की ओर आते हुए एक फोटो पोस्ट की है. स्टोक्स ने इससे पहले अपने परिवार के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "गुडबाय, कहना कभी आसान नहीं होता."

29 साल के स्टोक्स यूएई पहुंचने के बाद छह दिन के क्वारंटीन में रहेंगे. स्टोक्स के आने से राजस्थान रॉयल्स की टीम को बहुत फायदा होगा. वह गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं. इस सीज़न में अभी तक राजस्थान को मिडल ऑर्डर में स्टोक्स की काफी कमी खली है. हालांकि उनके आने के बाद टीम पहले से ज्यादा संतुलित हो जाएगी.

दिल्ली कैपिटल्स के खेल सकते हैं स्टोक्स 

बता दें कि स्टोक्स यूएई पहुंचने के बाद छह दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे. ऐसे में वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. हालांकि, उम्मीद है कि स्टोक्स 09 अक्टूबर को शारजांह में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में हिस्सा ले सकते हैं.

रॉबिन उथप्पा और रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. वे दोनों स्टोक्स की कमी को पूरा नहीं कर सके हैं. स्टोक्स ने पिछले तीन सीजन में राजस्थान के लिए 34 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 635 रन बनाने के अलावा 26 विकेट भी लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट; यशस्वी-पड़िक्कल क्रीज पर
Live: भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट; यशस्वी-पड़िक्कल क्रीज पर
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget