एक्सप्लोरर

RR vs CSK: मुकाबले में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें

आईपीएल 2020 का चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम 7:30 बजे से शारजांह में खेला जाएगा.

IPL 2020 RR vs CSK: आईपीएल 2020 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम 07:30 बजे से शारजांह में खेला जाएगा. चेन्नई ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी, ऐसे में वो जीत के अभियान को जारी रखने की कोशिश करेगी. वहीं राजस्थान रॉयल्स की नज़रें जीत के साथ सीज़न की शुरुआत करने पर रहेंगी. आइये जानें कि इस मैच में किन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नज़रें रहेंगी.

1- यशसवी जायसवाल

18 साल के यशसवी जायसवाल की बल्लेबाज़ी का आज हर कोई कायल है. 2020 अंडर19 विश्व कप में भी यशसवी ने कमाल का प्रदर्शन किया था. इससे पहले वो लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज़ बने थे. यशसवी की प्रतिभा को देखते हुए ही राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 की नीलामी में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. आज यशसवी को अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है.

2- स्टीव स्मिथ

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ इस टीम की बल्लेबाज़ी की सबसे मज़बूत कड़ी हैं. जोस बटलर और बेन स्टोक्स की गैर हाजिरी में राजस्थान की बल्लेबाज़ी स्मिथ पर ही निर्भर है. आईपीएल के 81 मैचों में 2022 रन बना चुके स्मिथ चेन्नई के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

3- अंबाती रायडू

पिछले साल 2019 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में न चुने जाने के बाद रायडू ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि, गुस्सा खत्म होने के बाद उन्होंने अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया. लंबे वक्त के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले रायडू ने आईपीएल 2020 के पहले मैच में अपनी प्रतिभा का नमूना पेश किया था. आज भी वह अपने बल्ले से कमाल दिखा सकते हैं.

4- एमएस धोनी

हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को हर कोई बल्लेबाज़ी करते देखना चाहता है. हालांकि, इस सीज़न के पहले मैच में उन्हें बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला था, लेकिन लंबे वक्त बाद मैदान पर वापसी करने वाले धोनी ने फील्डिंग के दौरान एक बार फिर अपनी फिटनेस से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था. आज सभी की नज़रें धोनी पर ही टिकी रहने वाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget