एक्सप्लोरर

IPL 2020: लगातार दो शतक लगाने के बाद शिखर धवन बोले- मुझे आउट होने का नहीं है डर

शिखर धवन ने कल किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ हैं.

Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न में शानदार फॉर्म में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन का कहना है कि वह काफी तरोताजा महसूस कर रहे हैं और अब उन्हें आउट होने का डर नहीं है.

बता दें कि कल पंजाब के खिलाफ शतक लगाकर धवन ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, आईपीएल के इतिहास में वह लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इसके अलावा उन्होंने लगातार चार मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाकर इस सीज़न को यादगार बना लिया है. वर्तमान में वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं.

कल पंजाब के खिलाफ नाबाद 106 रनों की पारी खेलने वाले धवन ने कहा, "मैं 13 साल से खेल रहा हूं और यह पहली बार हुआ है कि मैंने लगातार दो शतक लगाए हैं. इसलिए काफी खुश हूं. मैंने सकारात्मक मानसिकता रखी है. सिर्फ रन बनाने की कोशिश कर रहा हूं और यह नहीं सोच रहा कि पिच से गेंदबाज को मदद मिल रही है या नहीं. मैं साहस के साथ खेल रहा हूं. मुझे आउट होने का डर नहीं है."

बता दें कि पंजाब के खिलाफ मैच से पहले धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. आईपीएल में धवन का वो पहला शतक था. उन्होंने कहा, हम भाग्यशाली थे कि हमने इतना खाली समय मिला, जिससे मैं मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा हो पाया. मैं तेज दौड़ रहा हूं और तरोताजा महसूस कर रहा हूं.

धवन के लिए इस टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सीज़न के शुरुआती मैचों में वह छोटी छोटी पारी खेलने के साथ साथ काफी धीमी बल्लेबाज़ी भी कर रहे थे. इस बारे में उन्होंने कहा कि शुरुआत में भले ही मैं 20 रन की पारियों को अर्धशतक में नहीं बदल पा रहा था, लेकिन मैं गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा था. जब आप एक बार ऐसा करते हो तो फिर अगले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरते हो.

बता दें कि धवन के नाम अब आईपीएल 2020 के 10 मैचों में 66.43 की औसत और 149.04 के स्ट्राइक रेट से 465 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 51 चौके और 10 छक्के निकले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget