एक्सप्लोरर

IPL 2018: दिल्ली के साथ ही करियर खत्म करना चाहते हैं गंभीर

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के शुरू होने से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नए कप्तान गौतम गंभीर ने अपने संन्यास को लेकर अपनी बात रखी. भारतीय क्रिकेट से बाहर चल रहे गंभीर चाहते हैं कि उनका करियर जब खत्म हो तो दिल्ली के पास आईपीएल का खिताब हो.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के शुरू होने से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नए कप्तान गौतम गंभीर ने अपने संन्यास को लेकर अपनी बात रखी. भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे गंभीर चाहते हैं कि उनका करियर जब खत्म हो तो दिल्ली के पास आईपीएल का खिताब हो.

गंभीर ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू टीम को चैंपियन बनाने के बाद ही क्रिकेट को अलविदा कहें.

गंभीर आईपीएल के शुरुआती तीन सीजन में दिल्ली के कप्तान थे. इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थाम लिया था. गंभीर अपनी कप्तानी में कोलकाता को दो बार चैंपियन भी बना चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर से दिल्ली की कप्तानी संभाली है और उनकी कोशिश होगी कि वह दिल्ली को पहला आईपीएल खिताब दिलाएं.

गंभीर ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा," मेरी पूरी कोशिश होगी कि जहां से मैंने आईपीएल शुरू किया था, वहीं से इसे खत्म करूं, लेकिन खिताबी जीत के साथ. दिल्ली की टीम में इस बार काफी अच्छे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है."

उन्होंने साथ ही कहा," टीम के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रूप में बेहद अनुभवी और आक्रामक कोच भी हैं. निश्चित रूप से इससे टीम को काफी फायदा होगा. टीम के सभी खिलाड़ी इस बार कुछ नया करने के लिए पूरी तरह से तैयार है."

यह पूछे जाने पर कि कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाने के बाद दिल्ली भी उनकी कप्तानी में चैंपियन बनेगी. गंभीर ने कहा ,"कोई भी टीम खिताब तभी जीतती है जब टीम के सभी सदस्य अपना सामूहिक योगदान देते हैं. टीम को चैंपियन बनाने में कप्तान का कम, खिलाड़ियों का ज्यादा योगदान होता है. दिल्ली में भी कोलकाता की तरह ही काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, बस उन्हें सही समय पर सही प्रदर्शन करने की जरुरत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget