एक्सप्लोरर

IPL-10 का आज आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में लगेंगे इन बॉलीवुड सितारों के ठुमके

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का दसवां सीजन आज से शुरू हो रहा है. आईपीएल का उद्घाटन समारोह आज शाम 6:30 बजे शुरू होगा. पहला मैच मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच खेला जाएगा. मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो रात 8 बजे शुरू होगा. ओपनिंग सेरेमनी में लगेंगे बॉलीवुड सितारों के ठुमके.

खबरों के मुताबिक परिणीति चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, रितिक रोशन, एमी जैक्‍सन, रितेश देशमुख जैसे बड़े नाम ओपनिंग सेरेमनी में अपने अदा और अंदाज़ से माहौल में जोश, जुनून और गर्मी पैदा कर सकते हैं.

कुछ बड़े खिलाड़ियों की चोटों से परेशान रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को आज सनराइजर्स हैदराबाद की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. कप्तान विराट कोहली और स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स चोटिल होने के कारण आज के मैच में नहीं खेलेंगे. कोहली कंधे की चोट की वजह से बाहर हैं जबकि डिविलियर्स पीठ दर्द से उबर रहे हैं. यहीं नहीं आरसीबी को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की कमी भी खलेगी जो चोट के कारण पूरे सत्र में नहीं खेल पाएंगे.

ipls

आरसीबी के युवा बल्लेबाज सरफराज खान भी बेंगलुरू में अभ्यास के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये हैं और उनका भी पूरे सत्र से बाहर रहने की संभावना है. कोहली के आज सहित शुरू के कुछ मैचों में नहीं खेलने की संभावना है और इसलिए टीम ने शेन वाटसन को अपना कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया है. आरसीबी का दारोमदार अब क्रिस गेल पर टिका है. वार्नर भले ही आस्ट्रेलिया के हाल में समाप्त हुए भारतीय दौरे में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे लेकिन धर्मशाला में चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने अर्धशतक जमाया था और हैदराबाद की तरफ से उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. वार्नर के साथ शीर्ष क्रम में शिखर धवन जिम्मेदारी संभालेंगे जो अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी करने के लिये बेताब हैं.

धवन ने हाल में देवधर ट्राफी में अच्छा खेल दिखाया था. मध्यक्रम में युवराज सिंह की उपस्थिति सनराइजर्स की बल्लेबाजी को मजबूती मिली है. मोएजेस हेनरिक्स, केन विलियमसन, नमन ओझा, दीपक हुड्डा और विजय शंकर के रूप में टीम के पास अच्छे बल्लेबाज हैं. सनराइजर्स ने अपनी गेंदबाजी को मजबूती देने के लिये अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को टीम में शामिल किया है. आलराउंडर युवराज सिंह, हेनरिक्स, बेन कटिंग, मोहम्मद नबी और क्रिस जोर्डन से टीम को बल्ले और गेंद दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget