एक्सप्लोरर

श्रीलंका के हाथों टीम इंडिया को मिली हार से निराश हुए विजय माल्या

श्रीलंका के हाथों टीम इंडिया को मिली हार से निराश हुए विजय माल्या

BY: कुंतल चक्रबर्ती, एबीपी न्यूज़

नई दिल्ली/ओवल: चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को 7 विकेट से मिली करारी हार के बाद पूरा देश निराश है. साथ ही निराश है एक ऐसा शख्स भी जो कि भारतीय बैंकों के करोड़ों रूपये लेकर फरार है.

जी हां, अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे उद्योगपति विजय माल्या की. पिछले मैच की तरह आज श्रीलंका के खिलाफ भी विजय माल्या ओवल के मैदान पर टीम इंडिया का समर्थन करने पहुंचा था.

मैच खत्म होने के बाद एबीपी न्यूज के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान विजय माल्या ने कहा, "मैंने मैच को एजॉय किया लेकिन रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं रहा."

एबीपी न्यूज ने विजय माल्य से भारत वापस आने को लेकर सवाल पूछा इस सवाल से बचते हुए माल्या ने बीच में रोकते हुए कहा, ''आप क्या जानना चाहते हैं? क्या आप अपने इंटरव्यू को रोमांचक या मसालेदार बनाना चाहते हैं." जिसके बाद विजय माल्या वहां से चले गए.

इससे पहले विजय माल्या ऐजबेस्टन के मैदान पर भारत-पाक के बीच खेले गए इस मैच का लुफ्त उठाने के लिए स्टेडियम में भी नज़र आए थे. मैच खत्म होने के बाद माल्या ने ट्वीट कर के एक बड़ा ऐलान किया.

माल्या ने कहा था, "एजबेस्टन में भारत के पहले मैच के दौरान मेरी मौजूदगी को मीडिया में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और मैं ये बताना चाहता हूं कि चैंपियंस ट्रॉफी में मैं टीम इंडिया के हर मैच में चीयर करने जाउंगा.”

इतना ही नहीं माल्या ने एक और ट्वीट कर कप्तान विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की. माल्या ने कहा, "वर्ल्ड क्लास कैप्टन, वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी, वर्ल्ड क्लास जेंटलमैन विराट कोहली. ब्रावो विराट."

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लंदन में ‘जस्टिस एंड केयर’ संस्था के लिए धन इकठ्ठा करने के उद्देश्य से एक चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें तमाम मेहमानों के साथ देश से फरार बिजनेसमैन विजय माल्या भी शामिल हुआ.

गौरतलब है कि कोहली के चैरिटी कार्यक्रम में टीम इंडिया के भी कई खिलाड़ी पहुंचे थे. वेबसाइट एक्स्ट्राटाइम डॉट कॉम ने अपने यू-ट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विजय माल्या भी नजर आ रहा है. कार्यक्रम में टीम इंडिया के पहुंचने के बाद विजय माल्या भी वहां पहंचा.

आपको बता दें कि विजय माल्या भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए के कर्जदार हैं और 15 महीने पहले भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget