एक्सप्लोरर

FIFA U17 World Cup: 'अमेरिका के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगा भारत'

पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप में हिस्सा ले रही मेजबान भारतीय टीम के मुख्य कोच लुइस नोर्टन माटोस ने कहा कि उनकी टीम विश्व कप के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें इतिहास रचने पर होंगी.

नई दिल्ली: पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप में हिस्सा ले रही मेजबान भारतीय टीम के मुख्य कोच लुइस नोर्टन माटोस ने कहा कि उनकी टीम विश्व कप के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें इतिहास रचने पर होंगी. भारत और अमेरिका की टीमें यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. माटोस ने कहा कि अपने पहले मैच को लेकर खिलाड़ी सकारात्मक हैं और अपना सौ फीसदी देने की कोशिश करेंगे. पदार्पण कर रही भारत को विश्व कप के ग्रुप-ए में कोलंबिया, दो बार की विजेता घाना और अमेरिका के साथ रखा गया है. माटोस ने मैच से पहले गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारे ग्रुप में कोलंबिया, अमेरिका और घाना हैं जो बड़े स्तर की टीमें हैं. एक कोच के तौर पर मैं अपनी टीम को अच्छे से तैयार कर रहा हूं. हमारे खिलाड़ी जानते हैं कि कल (शुक्रवार को) उन्हें किसके सामने उतरना है, लेकिन फुटबाल ऐसा खेल है जहां अप्रत्याशित चीजें होती हैं." उन्होंने कहा, "मैं अमेरिका के बारे में सब जानता हूं. वह हमसे कई गुना ज्यादा मजबूत टीम है, लेकिन हम कम संभावना के बाद भी लड़ाई लड़ेंगे और भारतीय फुटबाल में इतिहास रचना चाहेंगे." भारत पहली बार फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. कोच से जब इस बात को लेकर टीम और सहयोगी स्टाफ में उत्साह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "बेशक भारत के लिए यह बड़ा टूर्नामेंट है और मैं भारतीय लोगों की तरह उत्साहित हूं." कोच ने कहा, "हम काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि भविष्य के लिए यह पहला कदम है और मैं इसका हिस्सा बनते हुए खुश हूं." पिछले साल एएफसी अंडर-16 टूर्नामेंट में ईरान के खिलाफ खेले गए मैच में रेड कार्ड मिलने के कारण डिफेंडर बोरिस सिंह थांगजाम अमेरिका के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे. FIFA U17 World Cup: 'अमेरिका के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगा भारत माटोस से जब उनके विकल्प के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जब मैंने अनुबंध किया था तब मैं जानता था कि वह रेड कार्ड के कारण मैच नहीं खेल पाएंगे, इसलिए हमने पहले से ही इसका उपाय ढूंढ लिया था." कोच ने कहा कि उनकी टीम के पास भले ही अनुभव की कमी हो, लेकिन खिलाड़ी अपने खेल को लेकर एकाग्र हैं. उन्होंने कहा, "हमारे पास अनुभव नहीं है. पुर्तगाल, अमेरिका में आप सात साल के बच्चे को खेलते हुए देख लेंगे और जब वह विश्व कप में आते हैं तो उनके पास 10 साल का अनुभव होता है. भारत में हम इस तरह के अनुभव में पीछे हैं." उन्होंने कहा, "इन खिलाड़ियों की अच्छी बात ये है कि ये लोग अपने खेल को लेकर एकाग्र हैं. यह उन बातों को लागू करते हैं जो इन्हें बताई जाती है. नकारात्मक बात यह है कि उन्हें गोल करने के मौके बनाने सीखने होंगे." माटोस के मुताबिक, "दूसरे खिलाड़ी तीन में से एक मौके को भुना लेते हैं, लेकिन जब भारतीय खिलाड़ियों की बात आती है तो हम सात मौके लेते हैं. यह एक प्रक्रिया है जिसमें वक्त के साथ सुधार होगा." भारतीय टीम के कप्तान मिडफील्डर अमरजीत सिंह भी संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे. वह पहले मैच को लेकर उत्साहित दिखे. उनका कहना है कि हर कोई उन्हें समर्थन दे रहा, यह देखकर वह काफी खुश हैं. अमरजीत ने कहा, "हमारे लिए यह अच्छी बात है, कई नामी हस्तियां हमें समर्थन दे रही हैं. इसलिए हम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget