एक्सप्लोरर

अपने फिटनेस प्रैक्टिस को नेक्सट लेवल पर ले गई भारतीय टीम, शामिल की ये नई ड्रिल

टी-20 सीरीज का पहला मैच मुंबई में खेला जाना था लेकिन इसके बाद इसे हैदराबाद में शिफ्ट कर दिया गया. तीन टी-20 मैचों की सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

हैदराबाद:  फिटनेस के लिए मशहूर कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम ने बुधवार को अपने अभ्यास में एक नई रनिंग ड्रिल को शामिल किया है. भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हो रही है. बुधवार को सीरीज के पहले अभ्यास सत्र में भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग लाइन में बांटा गया जिसमें पहली लाइन के खिलाड़ी अपनी शार्ट के पीछे रंग बिरंगे तौलिए लगाए हुए थे और बाकी के लोग इन्हें एकत्र करने के लिए उनका पीछा कर रहे थे.

बीसीसीआई ने अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "टीम इंडिया का नया 'चेज ड्रिल' देखिए."

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया का मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम से है. भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों का मुकाबला शुक्रवार से शुरू होने वाला है. तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाना है.

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी फ्लाइट से हैदराबाद पहुंचे. फ्लाइट से ही विराट कोहली ने एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है 'हैदराबाद बॉन्ड'. कोहली के साथ इस तस्वीर में टीम के बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं.

कोहली के तस्वीर शेयर करने के बाद केएल राहुल ने भी एक तस्वीर शेयर की. इसमें टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ी विराट कोहली के साथ फ्लाइट में दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि भारत के कप्तान और विश्व के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली के लिए रिकॉर्ड तोड़ना अब आम बात हो गई है. हाल ही में कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 70वां शतक जड़ा.

कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए मुकाबले में विराट कोहली ने बतौर कप्तान खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक लगाया. इसके साथ क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 194 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 136 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

रन मशीन के नाम से जाने जाने वाले विराट कोहली के शतकों का ग्राफ साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है. बतौर कप्तान शतक जमाने के सूची में कोहली दुनिया में दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ का कब्जा है. टेस्ट मैच में कप्तान के तौर पर स्मिथ के 25 शतक हैं. हालांकि इन शतकों को लगाने के लिए स्मिथ ने 109 पारियों का सहारा लेना पड़ा जबकि कोहली ने 20 शतक सिर्फ 53 पारियों में ही लगा डाले. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान शतक लगाने के मामले में कोहली और पोंटिंग दोनों बराबरी पर हैं. दोनों ही दिग्गजों के नाम 41-41 सैंचुरी हैं.

ये हैं IPL 2020 की नीलामी के लिए सबसे ज़्यादा बेस प्राइस वाले खिलाड़ी, डेढ़ करोड़ वाली लिस्ट में एक भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली ने फ्लाइट से शेयर की सेल्फी, दिखे मस्ती के मूड में

सौरव गांगुली हर सीरीज में दिन-रात टेस्ट खेलने के पक्ष में, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget