एक्सप्लोरर
दिग्गज़ों ने की रिषभ पंत की 32 गेंदो की पारी की जमकर तारीफ
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 19 Aug 2018 11:47 AM (IST)
1/10

इसके बाद रिषभ पंत दिन का खेल खत्म होने तक 22 रन बनाकर नाबाद रहे और आज उनसे इंग्लैंड के खिलाफ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है. जिससे टीम इंडिया मैच पर अपनी पकड़ बना सके.
2/10

वहीं संजय मांजरेकर ने कहा, ''मैं जानता हूं कि अभी सिर्फ 32 गेंद खेली हैं लेकिन उस बल्लेबाज़ के पास इंग्लैंड की क्वालिटी गेंदबाज़ी के सामने क्या टैक्नीक है.''
3/10

सौरव गांगुली ने लिखा कि ''रिषभ पंत ने मुझे एक्साइटेड किया. मैं उम्मीद करता हूं कि वो बड़ा स्कोर बनाए, उनके पास काफी समय और शानदार टैक्नीक, शुभकामनाएं.''
4/10

पहले टेस्ट में ही सचिन जैसे दिग्गज से तारीफ मिलना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए बहुत बड़ी बात है, सचिन ने लिखा, 'इस टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज़ों का इरादा मुझे बहुत अच्छा लगा. खासकर जिस तरह से उन्होंने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाजों के सामने फ्रंटफुट डिफेंस खेला. रिषभ पंत को इस तरह ही पॉज़ीटिव रहकर बल्लेबाज़ी करनी चाहिए और एक प्लेटफॉर्म तैयार कर चाहिए.
5/10

रिषभ पंत पहले टेस्ट में छक्के के साथ खाता खोलने वाले भारत के पहले बल्लेबाज़ बने. इतना ही नहीं वो वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में इस तरह खाता खोलने वाले सिर्फ 12वें बल्लेबाज़ भी बन गए.
6/10

लेकिन इन दोनों बल्लेबाज़ों की दमदार पारियों के बावजूद भारतीय लिजेंड्स का ध्यान जिस बल्लेबाज़ ने अपनी ओर खींच लिया वो हैं रिषभ पंत.
7/10

जहां अजिंक्ये रहाणे 81 रन के स्कोर पर आउट हो गए, वहीं कप्तान कोहली अपने 22वें शतक से 3 रन पहले आदिल रशीद की गेंद पर आउट होकर लौट गए.
8/10

हालांकि ये दोनों ही बल्लेबाज़ पहले दिन चाय के बाद अपना विकेट नहीं बचा सके और अपने-अपने शतक से चूक गए.
9/10

कप्तान कोहली और रहाणे के बीच हुई इस साझेदारी की मदद से टीम इंडिया बीते दिन मजबूत स्थिती में नज़र आई. दोनों बल्लेबाज़ों ने ना सिर्फ इस सीरीज़ में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी की बल्कि एक सीज़न कोई विकेट भी नहीं गंवाया.
10/10

कप्तान विराट कोहली और अजिंक्ये रहाणे के बीच हुई 159 रनों की साझेदारी की मदद से टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन 307/6 रनों का स्कोर बना लिया है.
Published at : 19 Aug 2018 11:46 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
स्पोर्ट्स
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
स्पोर्ट्स
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
स्पोर्ट्स
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया





















