एक्सप्लोरर

विराट कोहली पर लटकी 'निलंबन' की तलवार, ICC ने दी चेतावनी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर निलंबन की तलवार लटक रही है. ICC ने उन्हें एक और डिमैरिट प्वाइंट्स दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला ?

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अब अगले चार महीने क्रिकेट के मैदान पर संयम बरतने की जरूरत है. दरअअसल उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तरफ से मैच के दौरान दुर्व्यवहार करने के लिए चेतावनी दी गई है. यह चेतावनी उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच के लिए दिया गया है. इतना ही नहीं ICC ने कोहली के खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ दिया है.

दरअअसल पूरी घटना तीसरे टी-20 मैच से जुड़ी है, जब कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान वह रन लेने दौड़े तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सीमर ब्यूरॉन हेंड्रिक्स से अपना कंधा जानबूझकर टकराया. इस पर अंपायर ने चेतावनी दी और उनके खाते में एक 'डिमैरिट'अंक' जोड़ा गया.

क्या कहता है नियम

आईसीसी की अपनी आचार संहिता होती है जिसके लेवल 1 के दोषी कोहली पाए गए हैं. उन्हें ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के उल्लंधन का दोषी पाया गया है. इस अनुच्छेद में कहा गया है कि कोई भी खिलाड़ी अगर अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहा है और इस दौरान वह किसी भी तरह से किसी भी खिलाड़ी, स्टॉफ मेंबर, अंपायर या किसी  अन्य व्यक्ति चाहे वह दर्शक ही क्यों न हो, उसके साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करता है तो उसे दोषी पाया जाएगा.

कोहली को तीसरा ''डिमैरिट'' प्वाइट्स

सितंबर 2016 में संशोधित संहिता लागू होने के बाद यह तीसरा मौका है जब विराट कोहली को डिमैरिट अंक मिला है. इससे पहले 15 जनवरी 2018 को उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही एक डिमैरिट प्वाइंट और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 जून 2019 को विश्व कप मैच के दौरान भी एक अन्य डिमैरिट अंक मिला था. ICC नियम के मुताबिक 24 महीने के अंदर अगर किसी खिलाड़ी को चार या उससे अधिक डिमैरिट प्वाइंट्स मिलते हैं तो उन्हें निलंबन झेलना पड़ता है.

क्या होगा अगर मिला एक और डिमैरिट प्वाइंट

तीन डिमैरिट प्वाइंट्स पहले ही कोहली को मिल चुका है ऐसे में अगर उन्हें एक और डिमैरिट्स प्वाइंट्स मिलता है तो उन्हें एक टेस्ट या दो वनडे और टी-20 के लिए प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है.

इमरान खान का कश्मीर कार्ड एक बार फिर फेल, ट्रंप बोले- मध्यस्थता तभी जब भारत तैयार

विधानसभा चुनाव से पहले ABP न्यूज़ पर सबसे बड़ी चुनावी चर्चा, सुबह 10 बजे से देखिए 'शिखर सम्मेलन हरियाणा'

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ आज होगी द्विपक्षीय मुलाकात, UN में गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget