एक्सप्लोरर

चेन्नई टी-20 : भारत ने अंतिम टी-20 में वेस्टइंडीज को दी मात, 3-0 से किया सफाया

धवन ने 62 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के जबकि पंत ने 38 गेंदों की पारी में पांच चौके और तीन छक्के उड़ाए. धवन का टी-20 में यह सर्वोच्च स्कोर है. उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया.

चेन्नई: शिखर धवन (92) और ऋषभ पंत (58) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को आखिरी गेंद पर छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली. वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे मेजबान भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

भारतीय टीम के नाम नया रिकॉर्ड

बतौर कप्तान रोहित शर्मा का 12 टी-20 मैचों में यह 11वीं जीत है और ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. वहीं, भारत टी-20 में 3-0 से सर्वाधिक बार क्लीन स्वीप करने वाली अफगानिस्तान के साथ संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन गई है. दोनों टीमें अब तक तीन-तीन बार 3-0 से क्लीन स्वीप कर चुकी है. इस मामले में पाकिस्तान सर्वाधिक पांच बार 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम है.

चेन्नई टी-20 : भारत ने अंतिम टी-20 में वेस्टइंडीज को दी मात, 3-0 से किया सफाया

धवन और पंत की पारी

धवन ने 62 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के जबकि पंत ने 38 गेंदों की पारी में पांच चौके और तीन छक्के उड़ाए. धवन का टी-20 में यह सर्वोच्च स्कोर है. उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 130 रन की शतकीय साझेदारी भारतीय टीम को छह विकेटों से जीत दिला दी. वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने दो और ओशाने थॉमस तथा फेबियान एलेन ने एक-एक विकेट हासिल किए. इससे पहले, निकोलस पूरन (नाबाद 53) के पहले अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 182 का लक्ष्य रखा.

वेस्टइंडीज की हुई थी शानदार शुरूआत

मेहमान टीम को उसके ओपनरों शाई होप (24) और शिमरोन हेटमेर (26) ने पहले विकेट के लिए 6.1 ओवर में 51 रन की साझेदारी कर ठोस शुरुआत दी. होप ने 22 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जबकि हेटमेर ने 21 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया. होप 51 और हेटमेर टीम के 62 के स्कोर पर आउट हुए. विंडीज ने अपना तीसरा विकेट दिनेश रामदीन (15) के रूप में 94 के स्कोर पर खोया.

रामदीन के आउट होने के बाद पूरन और डैरन ब्रावो (नाबाद 43) ने चौथे विकेट के लिए 87 रन की अविजीत साझेदारी कर टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 181 तक पहुंचाया. पूरन ने 25 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के की मदद से अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. वह टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले वेस्टइंडीज के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

उनके अलावा ब्रावो ने 37 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने 28 रन पर दो विकेट और वाशिंटन सुंदर ने 33 रन पर एक विकेट चटकाए. खलील अहमद ने अपने अंतिम ओवर में 23 रन खर्च किए. इस मैच में नहीं खेल रहे भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget