एक्सप्लोरर

INDvsSL: तीसरे दिन जीत की तरफ टीम इंडिया, श्रीलंका ने लंच तक गंवाए 4 विकेट

कैंडी: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भोजनकाल तक श्रीलंका को कमजोर कर दिया. पहले सत्र की समाप्ति तक फॉलोऑन खेल रही उतरी श्रीलंका की टीम चार विकेट के नुकसान पर केवल 82 रन ही बना पाई. भारत की ओर से पहली पारी में बनाए गए 487 रनों के तहत श्रीलंका अभी भी 270 रन पीछे है. श्रीलंका की ओर से कप्तान दिनेश चांडीमल (26) और एंजेलो मैथ्यूज (17) नाबाद हैं. दूसरे दिन रविवार को एक विकेट पर 19 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका की टीम ने सोमवार को पहले सत्र में तीन विकेट गंवाए. रविवार को टीम की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज उपुल थारंगा (7) रहे. इसके बाद पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (19) और मलिंदा पुष्पकुमारा (1) केवल 26 रन ही बना पाए थे कि इसी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन ने करुणारत्ने को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कर श्रीलंका को दिन का पहला झटका दिया. करुणारत्ने के आउट होने के बाद मोहम्मद शमी ने पुष्पकुमारा और कुशल मेंडिस (12) को मैदान पर टिकने का मौका नहीं दिया और दोनों के विकेट लेकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. 34 के कुलयोग पर टीम अपने चारों विकेट खो चुकी थी. इसके बाद कप्तान चांडीमल और मैथ्यूज ने पांचवें विकेट के लिए भोजनकाल की समाप्ति तक बिना किसी ओर नुकसान के 43 रनों की साझेदारी कर टीम को 82 के स्कोर तक पहुंचाया. भारत के लिए शमी ने दो विकेट लिए, वहीं अश्विन और उमेश यादव को एक-एक सफलता मिली. उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की पहली पारी भारत ने 135 रनों पर समेट दी थी, जिसके बाद मेजबान टीम फॉलोऑन खेलने उतरी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget