एक्सप्लोरर

3rd T20 INDvsSL: टी20 सीरीज़ के सफाए पर आज टीम इंडिया की नज़रें

पहले दो मैचों में श्रीलंका को एकतरफा मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें आज होने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीत सीरीज 3-0 से अपने नाम करने पर होंगी. वहीं श्रीलंका आखिरी मैच को जीतकर दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी.

मुंबई: पहले दो मैचों में श्रीलंका को एकतरफा मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें आज होने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीत सीरीज 3-0 से अपने नाम करने पर होंगी. वहीं श्रीलंका आखिरी मैच को जीतकर दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी. दोनों टीमें यहां के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारत ने पहले मैच में 93 रनों से जीत हासिल की थी वहीं दूसरे मैच में 88 रनों से श्रीलंका को हराया था. टीम की बल्लेबाजी दोनों मैचों में शानदार रही है. लोकेश राहुल ने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़े हैं, जबकि रोहित ने पिछले मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली थी. बल्लेबाजी का भार इन्हीं दोनों के कंधों पर होगा. इन दोनों को टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर से अच्छा समर्थन मिल सकता है. धोनी ने भी दोनों मैचों में बल्ले से अहम योगदान दिया था. वहीं गेंदबाजी में भारत की ताकत कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हैं. इन दोनों ने वनडे और टी-20 सीरीज में श्रीलंकाई बल्लेबाजों के विकेट पर टिकने नहीं दिया है. दूसरे मैच में भी जब श्रीलंकाई बल्लेबाज रनों की बरसात कर रहे थे, तभी इन दोनों ने श्रीलंकाई टीम के लगातार विकेट लेकर उसे रोक दिया था. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर भार होगा. भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है. ऐसे में रोहित बैंच पर बैठे बासिल थंपी, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका दे सकते हैं. वहीं श्रीलंका के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां हैं. तीसरे मैच से पहले उसे झटका लगा है. टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होकर बाहर हो गए हैं. दूसरे मैच में वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे. बल्लेबाजी में उसकी पूरी उम्मीदें उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला और कुशल परेरा पर होंगी. गेंदबाजी श्रीलंका की सबसे कमजोर कड़ी रही है जो अभी तक बिल्कुल भी प्रभाव नहीं छोड़ पाई है. कप्तान होने के साथ-साथ थिसारा परेरा पर गेंदबाजी आक्रमण को भी सुधारने की जिम्मेदारी है. टीमें: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट. श्रीलंका: थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, दासुन शनका, चाटुरंगा डी सिल्वा, सचिथ पाथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो, दुशमंथा चामीरा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget