एक्सप्लोरर

India vs South Africa Highlights: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे बारिश की वजह से रद्द हुआ

India vs South Africa live score, ind vs sa 2020 1st ODI at Dharamsala live updates India vs South Africa Highlights: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे बारिश की वजह से रद्द हुआ

Background

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरूआत हो रही है जहां पहला मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. यहां टीम इंडिया दबाव में है क्योंकि टीम के लिए न्यूजीलैंड सीरीज बेहद खराब गई थी और टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज और फिर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अगर हम दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी क्योंकि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से मात देकर भारत आई है. यहां मैच पर बारिश का भी साया है. जिसे देखते हुए राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारी नाग देवता के सामने प्रार्थना भी कर चुके हैं.




इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच सितंबर के महीने में आखिरी टी20 मुकाबला इस मैदान पर खेला गया था जो बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में एक बार फिर बारिश मैच को खराब कर सकता है. आखिरी बार दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2019 में वनडे मुकाबले में टकराई थी जहां टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से मात दिया था.
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 84 मैच हुए हैं जहां भारत ने 35 और दक्षिण अफ्रीका ने 46 जीते हैं. वहीं भारत में अब तक कुल 28 मैच खेले गए हैं जहां भारत ने 15 और अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं.

 

मैच पर कोरोना वायरस का भी साया है जिसे देखते हुए बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को अपने जरूरी निर्देश दे दिए हैं जिससे खिलाड़ी सतर्कतापूर्ण अपना- अपना ध्यान रखें. टीम इंडिया में चोट से उभरकर वापसी कर रहे तीन खिलाड़ियों की वापसी हुई है जिसमें भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या और शिखर धवन शामिल हैं.

 

ये हो सकती है प्लेइंग 11

 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.

 

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉ (कप्तान), टेम्बा बावूमा, रासी बान दर दुसेन, फाफ डुप्लेसिस, हेनरिक क्लासेन, जानेमान मलान, डेविड मिलर, एंडाइन फेलुकवायो, लूंगी एनगीडी, एनरिच नोर्ते, केशव महाराज.

17:26 PM (IST)  •  12 Mar 2020

बारिश को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे को रद्द करने का फैसला किया है. आज सुबह से ही धर्मशाला में बारिश जारी है. हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शाम में बारिश कम हो सकती है. लेकिन मैदान के हालात बारिश की वजह से खेलने लायक नहीं बचे थे. इसलिए बीसीसीआई ने आखिरकार मैच को रद्द कर दिया है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे 15 मार्च को लखनऊ में खेला जाएगा.
17:24 PM (IST)  •  12 Mar 2020

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget