एक्सप्लोरर

FIFA 2022 Qualifier: भारत के सामने मेजबान कतर की चुनौती, छेत्री बोले- मुकाबला कड़ा होगा

भारतीय टीम को फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर के अपने पहले मैच में गुरुवार को ओमान के हाथों अपने घर में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. टीम के मिडफील्डर्स आशिक कुरुनियन ने कहा है कि उनकी टीम इस मैच में अपना सबकुछ झोंकने के लिए तैयार है.

दोहा: भारतीय पुरुष फुटबाल टीम फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर के लिए आज मेजबान कतर की चुनौती का सामना करने उतरी है. भारतीय टीम को फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर के अपने पहले मैच में गुरुवार को ओमान के हाथों अपने घर में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में 103 नंबर पर है, जबकि कतर की टीम 62वें नंबर पर है.

पिछले मैच में भारतीय टीम की ओर से एकमात्र गोल करने वाले सुनील छेत्री ने इस मैच को लेकर कहा, "अब हमें आगे देखना होगा. यहां एक कड़ा मुकाबला होगा और यह मायने नहीं रखेगा कि हम कौन खेल रहे हैं. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम छोटी-छोटी गलतियों को न दोहराएं, जोकि हमने ओमान के खिलाफ किया था."

भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक का मानना है कि कतर के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर मैच से उनकी टीम को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, "कतर ग्रुप में सबसे मजबूत टीम है और उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा. हालांकि, यह सीखने का एक बेहतरीन मौका है." कोच ने कहा, "हमें चार-पांच खिलाड़ियों को बदलना भी होगा. डरने का कोई कारण नहीं है और हमें अच्छा फुटबाल खेलते हुए गोल करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा."

वहीं, भारतीय टीम के मिडफील्डर आशिक कुरुनियन ने कहा है कि उनकी टीम इस मैच में अपना सबकुछ झोंकने के लिए तैयार है. आशिक ने कहा, "पूरी टीम अपने काम पर ध्यान लगाए हुई है. कतर की टीम एशियाई चैम्पियन है, लेकिन हम भी उन्हें हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपनी रणनीतियों को सही से मैदान पर लागू करेंगे. एक दिन यात्रा में निकल जाने के बाद हमारा पहला सत्र काफी अच्छा रहा है और हम मैच के लिए तैयार हैं."

आशिक के मुताबिक, "मुख्य कोच (इगोर स्टीमाक) हमें काफी प्रोत्साहित कर रहे हैं और हमारे प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं. उन्होंने हमसे कहा है कि हमें बिना किसी भय के खेलना है. कोई भी टीम अब तक अपराजित नहीं रही है और हम कतर के खिलाफ भी इसी सोच के साथ उतरेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget