एक्सप्लोरर

INDvsPAK: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को सातवीं बार हराया, 89 रन से जीता मैच, रोहित 'मैन ऑफ द मैच'

मैच में कप्तान कोहली ने अपने 230वें मैच की 222वीं पारी में सबसे तेजी से 11 हजार रन पूरे किए. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं.

मैनचेस्टर: विश्वकप में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी है. कल ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन (डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर) से हरा दिया. ये सातवीं बार है जब भारत ने पाकिस्तान को विश्वकप में हराया है. पाकिस्तान विश्वकप में भारत से एक बार भी नहीं जीत पाया है. कल टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा (140) के करियर के 24वें शतक के अलावा लोकेश राहुल (57) तथा कप्तान विराट कोहली (77) की उम्दा पारियों की मदद से 50 ओवरों में पांच विकेट पर 336 रन बनाए. 140 रनों की शानदार पारी के लिए रोहित को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.

बारिश रुकने तक पाकिस्तान ने 35 ओवर में 6 विकेट पर बनाए 166 रन

जवाब में पाकिस्तानी टीम 40 ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी. तीसरी बार आई बारिश के बाद पाकिस्तान को 40 ओवरों में 302 रन बनाने का लक्ष्य मिला था. खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने 35 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाए थे. पाकिस्तान के लिए फकर जमान ने सबसे अधिक 62 रन बनाए. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और विजय शंकर ने दो-दो विकेट लिए. रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत ने भारतीय टीम को 10 टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. भारत के चार मैचों से सात अंक हो गए हैं जबकि पाकिस्तान के पांच मैचों से सिर्फ तीन अंक हैं और वह नौवें स्थान पर खिसक गया है.

WORLD RECORD INDvPAK: सबसे तेज़ 11 हज़ार रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने विराट कोहली

INDvsPAK: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को सातवीं बार हराया, 89 रन से जीता मैच, रोहित 'मैन ऑफ द मैच

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने 13 रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (7) का विकेट गंवा दिया. यह विकेट अपना पहला विश्व कप खेल रहे विजय शंकर ने लिया. विजय अपने साथी भुवनेश्वर कुमार का अधूरा ओवर पूरा कर रहे थे, जो हैमस्ट्रींग के कारण मैदान से बाहर चले गए और फिर वापस नहीं आए. विजय ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर इमाम को चलता किया. इसके बाद हालांकि बाबर आजम (48) और फकर जमान (62) ने दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी करते हुए स्थिति को सम्भालने की कोशिश की लेकिन बढ़ते आस्किंग रन रेट का जबाव उन पर हावी होता रहा.

कुलदीप ने अहम वक्त पर दिलाई बड़ी सफलता

इसी का नतीजा था कि बाबर 117 रन के कुल योग पर अपना संयम खो बैठे और कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए. बाबर ने 57 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया. अपने साथी के जाने के बाद फकर भी अधिक देर टिक नहीं सके और 126 के कुल योग पर कुलदीप की गेंद पर डीपफाइन लेग पर युजवेंद्र चहल के हाथों लपके गए. फकर ने 75 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद पाकिस्तान को 129 के कुल योग पर दो लगातार झटके लगे. हार्दिक पांडया ने मोहम्मद हफीज (9) और शोएक मलिक (0) को लगातार गेंदों पर आउट करके पाकिस्तान की उम्मीदें धुंधली कर दीं. कप्तान सरफराज (12) ने इमद वसीम (नाबाद 46) के साथ संघर्ष करने का प्रयास किया लेकिन 165 के कुल योग पर वह भी पवेलियन लौट गए. World Cup 2019 INDvPAK: आतिशी पारी के बावजूद विराट से हुई बड़ी चूक, ड्रेसिंग रूम में जाकर पछताते नज़र आए कप्तान

INDvsPAK: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को सातवीं बार हराया, 89 रन से जीता मैच, रोहित 'मैन ऑफ द मैच

इमद का साथ देने शादाब खान (नाबाद 20) आए. इसी बीच बारिश आ गई. उस समय तक पाकिस्तान ने 6 विकटे पर 166 रन बनाए थे. कुछ देर बाद जब खेल शुरू हुआ तो पाकिस्तान को 40 ओवरों में 302 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे हासिल कर पाना उसके लिए नामुमकिन था. अंतत: पाकिस्तानी टीम तमाम प्रयासों के बाद 40 ओवरों में छह विकेट पर 212 रन ही बना सकी. इससे पहले, अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण बाहर चल रहे शिखर धवन के स्थान पर पारी की शुरुआत करने आए राहुल और इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक लगाने वाले रोहित ने पहले विकेट के लिए 136 रनों की रिकार्ड साझेदारी निभाई और बारिश की आशंका के बीच टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम को 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 336 रनों तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाया.

पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट की साझेदारी का रिकॉर्ड टूटा

इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक लगाने वाले रोहित ने 113 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि राहुल ने 78 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्के लगाए. रोहित और राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे अधिक 136 रनों की साझेदारी कर बरसों पुराना रिकार्ड ध्वस्त किया. भारत का पहला विकेट 136 के कुल योग पर राहुल के रूप में गिरा. राहुल को वहाब रियाज ने बाबर आजम के हाथों कैच कराया. रोहित ने 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने के बाद 85 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विश्व कप मैचों में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले रोहित 234 रनों के कुल योग पर हसन अली की गेंद पर फाइन लेग पर वहाब रियाज के हाथों लपके गए.

कप्तान कोहली ने 222वीं पारी में सबसे तेजी से पूरे किए 11 हजार रन

राहुल की विदाई के बाद रोहित का साथ देने आए कप्तान कोहली ने इस बीच, अपने 230वें मैच की 222वीं पारी में सबसे तेजी से 11 हजार रन पूरे किए. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं. उनसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर (18426) और सौरव गांगुली (11363) ने ही बनाए हैं. विश्व पटल पर 11 हजार रन पूरे करने वाले कोहली नौवें बल्लेबाज हैं लेकिन कोहली ने इन सभी बल्लेबाजों में सबसे तेजी से इतने रन पूरे किए हैं.  कोहली ने 51 गेंदों पर अपने करियर का 51वां अर्धशतक पूरा किया और फिर 57 के कुल योग पर पहुंचते ही 11 हजार रनों के मील के पत्थर को छुआ. कोहली ने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए.

INDvsPAK: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को सातवीं बार हराया, 89 रन से जीता मैच, रोहित 'मैन ऑफ द मैच

हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रनों की तेज पारी खेली लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (1) नाकाम रहे. 47वें ओवर की चौथी गेंद पर विजय शंकर को अम्पायर ने कैच आउट नहीं दिया तो पाकिस्तान ने रिव्यू लिया, जिसे नकार दिया गया. इसी बीच बारिश आ गई और खेल रोक दिया गया. उस समय तक भारत ने चार विकेट पर 305 रन बनाए थे.  खेल दोबारा शुरू हुए तो कोहली 77 के निजी योग पर आमिर की गेंद पर विकेट की पीछे सरफराज अहमद के हाथों लपके गए. इसके बाद हालांकि विजय (नाबाद 15, 15 गेंद, एक चौका) और केदार जाधव (9 रन, 8 गेंद, 1 चौका) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि हसन अली और वहाब रियाज को एक-एक सफलता मिली.

World Cup 2019 INDvPAK: खेली धमाकेदार पारी लेकिन इस रिकॉर्ड से '4 गेंदों' से चूक गए रोहित

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानिए टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन
IND vs SL: श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानिए टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन
Virat Kohli की सीक्रेट ट्रेनिंग, ODI सीरीज से पहले इस दिग्गज की ली मदद; इंग्लैंड में धूम मचाने को तैयार
Virat Kohli की सीक्रेट ट्रेनिंग, ODI सीरीज से पहले इस दिग्गज की ली मदद; इंग्लैंड में धूम मचाने को तैयार
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
CSK या फिर KKR? हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर दोनों टीमों में छिड़ी जंग,कासी विश्वनाथन ने दे दिया बड़ा बयान
CSK या फिर KKR? हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर दोनों टीमों में छिड़ी जंग,कासी विश्वनाथन ने दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget