एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप से पहले नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी आए आमने-सामने, जानिए फिर क्या हुआ

India vs Pakistan Asia Cup 2025: एशिया कप से पहले टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें यूएई में एक ही जगह प्रैक्टिस करती नजर आई. दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने तो आए लेकिन फिर क्या हुआ जानिए..

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 आज से शुरू हो रहा है. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं. दोनों टीमें अपने-अपने ट्रेनिंग सेशन के दौरान जमकर पसीना बहा रही है. ट्रेनिंग के दौरान दोनों टीमें आमने-सामने भी आई लेकिन खास बात यह रही कि जब दोनों एक ही जगह प्रैक्टिस करने पहुंचे, तो खिलाड़ियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.

जब आमने-सामने आए भारत-पाक?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक ही जगह पहुंचे, तो उनके बीच कोई “हाय-हैलो” तक नहीं हुआ. दोनों कैंप्स ने अपनी-अपनी प्रैक्टिस पूरी की और बिना बातचीत किए मैदान से लौट गए. यह साफ दिखा कि मैदान पर उतरने से पहले दोनों टीमें एक-दूसरे को लेकर कितनी गंभीर और केंद्रित हैं.

भारतीय टीम की तैयारी 

भारतीय टीम ने दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में अपना दूसरा ट्रेनिंग सेशन रखा था. टीम का यह सेशन तीन घंटे से ज्यादा चला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों ने लगभग एक-एक घंटे तक बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की. कोच गौतम गंभीर ने टीम की तैयारी पर कड़ी नजर रखी. टीम के ट्रेनर एड्रियन ले रॉक्स ने खिलाड़ियों को फिटनेस ड्रिल कराई, जबकि सितांशु कोटक स्कोरिंग का जिम्मा संभालते नजर आए.

पाकिस्तान ने भी की खास पिच पर प्रैक्टिस

वहीं पाकिस्तान की टीम ने भी एशिया कप से पहले अपनी तैयारियां तेज कर दीं. उन्होंने नेट्स एरिया के उस हिस्से में अभ्यास किया जो काफी अलग-थलग था. वहां उन्होंने ऐसी पिचों पर प्रैक्टिस की जहां गेंद टर्न और असमान उछाल दे रही थी. पाकिस्तान की रणनीति साफ दिखी कि वे भारत के खिलाफ बड़े मैच से पहले कठिन परिस्थितियों में खुद को तैयार करना चाहते हैं.

भारत का ब्रोंको ड्रिल

शनिवार शाम भारतीय टीम ने खास फिटनेस ड्रिल ‘ब्रोंको टेस्ट’ भी किया. खिलाड़ियों को पांच-पांच के तीन ग्रुप में बांटा गया. इस दौरान गौतम गंभीर खुद टीम को प्रोत्साहित करते दिखे. यह ड्रिल खिलाड़ियों को मैच के दिन की परिस्थितियों के लिए तैयार करने के मकसद से कराया गया.

हाई-वोल्टेज मुकाबले पर निगाहें

एशिया कप का आगाज 9 सितंबर को हांगकांग और अफगानिस्तान के बीच अबू धाबी में होगा. टीम इंडिया 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. हालांकि, सबकी नजरें 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी हैं. पुलवामा हमले के बाद दोनों टीमों के बीच यह पहला टकराव होगा, ऐसे में इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘रीसेट’ की कीमत चुका रही टीम इंडिया? टीम इंडिया की लगातार हार पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताई सबसे बड़ी कमजोरी
‘रीसेट’ की कीमत चुका रही टीम इंडिया? टीम इंडिया की लगातार हार पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताई सबसे बड़ी कमजोरी
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
क्या Egypt के साथ हुई बेईमानी... सच में धोखे से जीती है अर्जेंटीना? मेसी की टीम पर लगे गंभीर आरोप
क्या Egypt के साथ हुई बेईमानी... सच में धोखे से जीती है अर्जेंटीना? मेसी की टीम पर लगे गंभीर आरोप
IShowSpeed Viral News: 'जाकर चिड़ियाघर में रोओ', अर्जेंटीना के फैन ने IShowSpeed को ये क्या कह दिया?
'जाकर चिड़ियाघर में रोओ', अर्जेंटीना के फैन ने IShowSpeed को ये क्या कह दिया?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget