एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: 81 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, अक्षर पटेल ने झटके पांच विकेट

दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर्स के सामने इंग्लैंड ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए.

IND vs ENG 3rd Test: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट इंडिया ने अपनी मुट्ठी में कर लिया है. पहली पारी में 33 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद इंडिया ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को सिर्फ 81 रनों पर समेट दिया. इस तरह भारत को जीत के लिए 49 रनों का टारगेट मिला. दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए. वहीं भारत के लिए अक्षर पटेल ने पांच और अश्विन ने चार विकेट झटके.

दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 34 गेंदो में सबसे ज्यादा 25 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए. उनके अलावा कप्तान जो रूट ने 19 और ओली पोप ने 12 रनों की पारियां खेली. इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.

वहीं भारत के लिए अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे अक्षर पटेल ने 32 रन देकर पांच और अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने 48 रन देकर चार विकेट झटके. इन दोनों की फिरकी के आगे इंग्लिश बल्लेबाज़ों की एक भी न चली और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 145 रन बनाए थे और उसे 33 रनों की बढ़त हासिल हुई थी. लेकिन गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी जल्द खत्म कर दी. भारत की ओर से अक्षर और अश्विन के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी एक विकेट लिया.

अश्विन इसके साथ ही टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. वहीं अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे अक्षर पटेल डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 3rd Test: 145 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, जो रूट ने झटके पांच विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget