एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: ऐसे हो सकती है दोनों टीमों की Playing 11, इस खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका

IND Vs ENG 1st Test Match: रवींद्र जडेजा की चोट ने टीम इंडिया के लिए प्लेइंग 11 का चयन करने में थोड़ी समस्या बना दी है. टीम इंडिया के पास हालांकि सुंदर और अक्षर के रूप में दो बेहतरीन विकल्प मौजूद है. इंग्लैंड की टीम भी जैक क्राउली की चोट से परेशान है.

IND Vs ENG 1st Test Playing 11: इंडिया और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपक मैदान पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से शुरू होगा. टीम इंडिया एक बार फिर से विराट कोहली की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी. इसके साथ ही ब्रिस्बेन टेस्ट में टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कुछ चेहरे पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे. इंग्लैंड की टीम को भी पहले टेस्ट में जैक क्राउली की चोट से प्लेइंग 11 का चयन करते हुए समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया ने टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 का एलान किया था. लेकिन अब रणनीति में बदलाव किया गया है. प्लेइंग 11 का एलान टॉस के वक्त ही होगा. विराट कोहली ने हालांकि टीम के बारे में कुछ संकेत जरूर दिए हैं.

विराट कोहली साफ कर चुके हैं कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल को बतौर ओपनर मौका मिलेगा. इसके अलावा रिषभ पंत विकेटकीपर की भूमिका में नज़र आएंगे. अश्विन के अलावा कुलदीप यादव का खेलना तय है. अक्षर पटेल को टीम इंडिया डेब्यू का मौका दे सकती है. इशांत शर्मा की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी होने जा रही है.

इंग्लैंड के लिए है समस्या

इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है. मोइन अली को हालांकि बतौर आलराउंडर ही टीम में जगह मिलेगी. इसके अलावा लीच और बेस का खेलना पूरी तरह से तय है. जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन में से किसी एक दिग्गज गेंदबाज को ही प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा.

जैक क्राउले की चोट ने इंग्लैंड के सामने नंबर तीन को लेकर समस्या खड़ी कर दी है. चूंकि बेयरस्टो पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे इसलिए नंबर तीन के लिए इंग्लैंड के पास ओली पोप और डेन लॉरेंस में से किसी एक को मौका मिल सकता है. लॉरेंस के खेलने की संभावना इसलिए ज्यादा है क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू मुकाबले में ही छाप छोड़ी.

संभावित Playing 11

इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबले, जो रूट (कप्तान), डेनियल लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, डोम बेस, जैक लीच, जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर.

IND Vs ENG: एक साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में हो रही है इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget